{"_id":"5ac2412c4f1c1bc5618b506e","slug":"amar-ujala-poll-after-indian-army-taken-strict-action-in-kashmir-terrorists-will-be-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई से आतंकियों के हौसले होंगे पस्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई से आतंकियों के हौसले होंगे पस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार (1 अप्रैल) को दक्षिणी कश्मीर में इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए सुरक्षा बलों ने अलग-अलग तीन मुठभेड़ों में कमांडर जुबैर अहमद तुर्रे समेत 13 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी लश्कर तथा हिजबुल मुजाहिदीन के माने जाते हैं। इसमें से एक आतंकी को जिंदा भी दबोचा गया। इस ऑपरेशन सेना के तीन जवान भी शहीद हुए। वहीं हिंसक झड़पों में दो नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई से क्या आतंकियों के हौसले पस्त होंगे?
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3,326 वोट मिले। इनमें 83.7 फीसदी (2,784 वोट) पाठकों ने माना कि कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई से आतंकियों के हौसले पस्त होंगे, जबकि 16.3 फीसदी (542 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बावजूद आतंकियों के हौसले पस्त नहीं होंगे।
विज्ञापन