{"_id":"5b48be3e4f1c1b43748b45d8","slug":"amar-ujala-poll-aap-and-bjp-will-not-be-able-to-eliminate-the-deadlock-between-delhi-and-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को नहीं कर पाएंगे खत्म ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को नहीं कर पाएंगे खत्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच गतिरोध थमने के आसान नहीं दिख रहे हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (एलजी) के बीच लंबे समय से जारी अधिकारों की जंग अब भी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में भी यह स्पष्ट किया था कि एलजी और दिल्ली सरकार आपस में मिलकर काम करें। लेकिन इसके बावजूद गतिरोध जारी है। सरकारी योजनाएं लंबे समय तक लटकी रहने से इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। समय रहते इस गतिरोध से निजात पाना भाजपा और आम आदमी पार्टी के सामने असली चुनौती है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म कर पाएंगे?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में 72 फीसदी पाठकों ने माना कि आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म नहीं कर पाएंगे, जबकि 28 फीसदी पाठकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म कर देंगे।