{"_id":"58ee2fb54f1c1b9c36cf77bb","slug":"amar-ujala-poll-94-percent-want-india-should-take-action-against-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 94 फीसदी का मानना है कि पाक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 94 फीसदी का मानना है कि पाक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
Updated Wed, 12 Apr 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि कुलभूषण जाधव के पास अपील करने के लिए 60 दिन का वक्त है। वहीं कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में दो टूक कहा कि कुलभूषण को मोदी सरकार हर संभव बचाएगी। वहीं अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इस घटना पर अमर उजाला डॉट कॉम पर हमने पाठकों से सवाल पूछा कि जाधव को फांसी की सजा के बाद क्या आप मानते हैं पाक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है? इस पोल के जवाब में हमें कुल 11181 वोट मिले जिसमें हां पर 93.98% 10508 मत मिले, अभी नहीं पर 4.26% 476 मत मिले जबकि कह नहीं सकते पर 1.76% 197 मत मिले हैं।
विज्ञापन