फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: 86 percent of people say, yogi's step to ban tobacco in govt offices is right

अमर उजाला पोल: 86.22 फीसदी ने माना, तंबाकू बैन से सुधरेगा सरकारी दफ्तरों का हाल

Thu, 23 Mar 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Thu, 23 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: 86 percent of people say, yogi's step to ban tobacco in govt offices is right

गंदगी और दीवारों पर पान की पीक के कारण बदनाम रहे उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों की हालत सुधारने के लिए तंबाकू-गुटखा बैन की योगी सरकार की पहल का ज्यादातर लोगों ने स्वागत किया है। 

विज्ञापन


बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने के बाद लखनऊ पहुंचे तो सरकारी दफ्तरों में व्याप्त गंदगी देख उनका मन विचलित हुआ और उन्होंने तुरंत सरकारी दफ्तरों में तंबाकू उत्पादों (गुटखा, पान आदि) के सेवन पर बैन लगाने का फैसला सुना दिया। दिनभर योगी के इस त्वरित एक्शन पर आम-ओ-खास की प्रतिक्रियाएं आती रहीं। इसी को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों का राय लेनी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या तंबाकू-गुटखे पर बैन के फरमान से सुधर पाएगी यूपी के सरकारी दफ्तरों की हालत?
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में भारी संख्या में पाठकों की प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 86.22 फीसदी (15446) पाठकों ने योगी के फैसले को सही ठहराया और उम्मीद जताई कि तंबाकू-गुटखे पर बैन से यूपी के सरकारी दफ्तरों की हालत सुधरेगी। 11.06 फीसदी (1982) पाठकों ने कहा कि तंबाकू-गुटखा बैन से सरकारी दफ्तरों की हालत में सुधार नहीं आएगा। वहीं, 2.71 फीसदी (486) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 17,914 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed