{"_id":"58de55214f1c1bb01063e9c2","slug":"amar-ujala-poll-82-readers-vate-that-sachin-rekha-should-resign-from-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: संसद में गैरहाजिर रहने वाले सचिन-रेखा को दे देना चाहिए इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: संसद में गैरहाजिर रहने वाले सचिन-रेखा को दे देना चाहिए इस्तीफा
amarujala.com - presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Fri, 31 Mar 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, इस सवाल पर हमारे ज्यादातर पाठकों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने संसद में सचिन तेंदुलकर और रेखा की गैरमौजूदगी पर सवाल खड़ा किया था। सचिन और रेखा राज्यसभा के लिए मनोनीत सांसद हैं। दोनों बजट सत्र 2017 में नदारद रहे। सपा सांसद द्वारा की गई आपत्ति पर दिन भर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आती रहीं। इसी देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या सचिन और रेखा के इस्तीफे की सपा सांसद नरेश अग्रवाल की मांग जायज है?
विज्ञापन
सवाल के जवाब में बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 82.34 फीसदी (9082) पाठकों ने इसके पक्ष में जवाब देते हुए कहा कि सपा सांसद नरेश अग्रवाल की मांग जायज है। 16.05 फीसदी (1770) पाठकों ने सपा सांसद की मांग पर असहमति प्रकट की। वहीं, 1.61 फीसदी (178) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11030 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन