फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 71% people believed that government don't take farmers problems seriously

अमर उजाला पोल: सरकारें किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती

Wed, 07 Jun 2017 07:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 07 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: 71% people believed that government don't take farmers  problems seriously
अमर उजाला पोल

कर्ज माफी और फसल का वाजिब दाम की मांग को लेकर मध्य प्रदेश में छह दिनों से चल रहा किसान आंदोलन मंगलवार को इतना हिंसक हो गया कि मंदसौर में सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ को फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में छह किसानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए।

विज्ञापन


सरकार ने मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। शहर में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी के बाद अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं जबकि कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया। गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोग किसानों की आड़ में सियासत कर रहे हैं और कानून ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि सरकारें किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 14,655 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 71.46 फीसदी यानि 10,472 पाठकों का मानना है कि सरकारें किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेती हैं। 25.44 फीसदी यानि 3,728 पाठकों ने माना कि सरकारें किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेती है। वहीं, 3.1 फीसदी यानि 455 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed