फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll 66 percent people said PM Modi speech at UNGA Successful in uniting countries around the world on the issue of terrorism

अमर उजाला पोल: 66 फीसदी लोगों ने कहा- पीएम मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कामयाब हुए

Sun, 26 Sep 2021 11:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Sep 2021 11:42 PM IST
सार

65.92 फीसदी लोगों को कहना है कि हां, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से पीएम मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कामयाब हुए हैं। वहीं, 34.08 फीसदी लोगों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का भाषण दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा सका है।

विज्ञापन
Amar Ujala Poll 66 percent people said PM Modi speech at UNGA Successful in uniting countries around the world on the issue of terrorism
यूएनजीए में पीएम मोदी का भाषण - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। अपने 22 मिनट 5 सेंकड के भाषण में उन्होंने अफगानिस्तान, कोरोना और आतंकवाद पर अपनी बात रखी। पीएम ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को नसीहत भी  दी। उन्होंने कहा कि रिग्रेसिव थिंकिंग के साथ जो देश आतंकवाद का पॉलिटिकल टूल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। अमर उजाला ने इसे बारे में लोगों से पूछा था कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से पीएम मोदी क्या आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कामयाब हुए?

विज्ञापन


इस पर 65.92 फीसदी लोगों को कहना है कि हां, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से पीएम मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कामयाब हुए हैं। वहीं, 34.08 फीसदी लोगों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का भाषण दुनिया भर के देशों को एकजुट करने में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा सका है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान आतंकवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने के लिए न हो। हमें सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थितियों का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश न करे। इस समय अफगानिस्तान की जनता, वहां की महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों को हमारी मदद की जरूरत है। इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ मुलाकात के दौरान भी आतंकवाद को लेकर चर्चा की थी। दोनों देशों ने कहा कि वे सभी आतंकी गुटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की व्हाइट हाउस में पहली द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों देश वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा जंग में साथ खड़े हैं। 


बयान में दोनों नेताओं ने किसी भी रूप में आतंक के छद्म इस्तेमाल की निंदा की और आतंकवादी समूहों को किसी भी तरह की सैन्य, वित्तीय सहायता को रोकने के महत्व पर जोर दिया। मोदी और बाइडन ने कहा कि आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह और आंतरिक सुरक्षा संवाद के जरिये दोनों देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। इस प्रक्रिया में खुफिया जानकारी साझा करना और कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed