फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: 62 percent readers vote that no friendship possible between Ind-Aus cricketers

अमर उजाला पोल: 62.07 फीसदी पाठकों ने माना, Ind-Aus क्रिकेटरों के बीच दोस्ती मुमकिन नहीं

Wed, 29 Mar 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Wed, 29 Mar 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: 62 percent readers vote that no friendship possible between Ind-Aus cricketers

कंगारू खिलाड़ियों और टीम इंडिया के क्रिकेटरों के बीच हालिया टेस्ट सीरीज के मैचों के दौरान हुई खटपट को विदेशी मीडिया ने खूब हवा दी। इसे देखते हुए ज्यादातर पाठक मानते हैं कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच दोस्ती मुमकिन नहीं लगती।

विज्ञापन


दरअसल, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विराट ने कहा था, ''मेरी मैदान के बाहर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती है। मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं। लेकिन मुझे मालूम है कि दोस्ती की रेखा कहां खींचनी है। जब आप मैदान में खेलने उतरते हैं तब सब कुछ भूल जाते हैं, चाहें अपने भाई के खिलाफ ही क्यों न खे रहे हों। सीरीज के बाद मेरी सोच बदल गई है।''
विज्ञापन


विराट की इस बात पर मामले ने तूल पकड़ा। कंगारू खिलाड़ियों संग बीयर पार्टी हो या दूसरे सार्वजनिक मौके, विराट ने सबसे कन्नी काट ली। इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक तबके ने विराट के व्यवहार की घोर आलोचना की। इसी को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी मानते हैं कि भारत-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच दोस्ती नहीं हो सकती?
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल के जवाब में बढ़-चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 62.07 फीसदी (3845) पाठकों ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच दोस्ती नहीं हो सकती है। 34.08 फीसदी (2111) पाठकों ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अभी दोस्ती की गुंजाइश बची है। वहीं, 3.86 फीसदी (239) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 6195 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed