फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: 62 percent people believed safety cess wrong rail fare hike

अमर उजाला पोल : 62 फीसदी लोगों ने माना सेफ्टी सेस के नाम पर रेल किराया बढ़ाना गलत

Mon, 12 Dec 2016 06:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: 62 percent people believed safety cess wrong rail fare hike
- फोटो : अमर उजाला

अगले साल से रेल यात्रियों की जेब अब और ढीली हो सकती है। रेलवे अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए यात्री किराया में बढ़ोतरी पर गंभीरता से विचार कर रहा है। रेलवे की योजना यात्री किराया पर सेफ्टी सेस लगाने की है। बता दें कि इससे पहले रेलवे ने वित्त मंत्रालय को विशेष सुरक्षा कोष बनाने का प्रस्ताव भेजा था जिसे वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रैक को मजबूत करने, सिग्‍नलिंग सिस्‍टम को अपग्रेड करने और मानवरहित क्रासिंग को खत्म करने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के लिए पैसे जुटाने के लिए सुरक्षा उपकर (सेफ्टी सेस) लगाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने इस फंड का सिर्फ 25 प्रतिशत उपलब्ध कराने की सहमति दी है। रेलवे से कहा गया है कि वह शेष 75 प्रतिशत संसाधन खुद जुटाए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, 'क्या सेफ्टी सेस के नाम पर रेल किराया बढ़ाना सही कदम होगा?  पोल में कुल मिलाकर 6415 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 62.1 फीसदी (3984) पाठकों ने माना कि सेफ्टी सेस के नाम पर रेल किराया बढ़ाना गलत कदम होगा। वहीं 36.06 फीसदी (2313) पाठकों ने कहा कि सेफ्टी सेस के लिए रेल किराया बढ़ाना सही कदम साबित होगा। 1.84 फीसदी (118) पाठकों ने इस मुद्दे पर कुछ भी कह पाने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed