{"_id":"5d00da54bdec22078c37121b","slug":"amar-ujala-foundation-initiative-blood-donation-camp-in-seven-states-on-world-blood-donor-day-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः विश्व रक्तदाता दिवस पर सात राज्यों में लगेगा ‘महादानियों का महामेला’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः विश्व रक्तदाता दिवस पर सात राज्यों में लगेगा ‘महादानियों का महामेला’
Wed, 12 Jun 2019 04:26 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंप में रक्तदान करते लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर शुक्रवार को देश के 100 से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लगने जा रहा है। मौका होगा, विश्व रक्तदाता दिवस का। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन अपने प्रसार वाले राज्यों में 14 जून (दिन शुक्रवार) को रक्तदान कैंप लगाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश हो, हिमाचल प्रदेश हो, उत्तराखंड हो या फिर हरियाणा या चंडीगढ़ सभी जगह रक्तदानियों में इस रक्तदान कैंप को लेकर भारी उत्साह है। इन रक्तदान कैंपों में जो भी रक्त एकत्रित होता है, उसे सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में दिया जाता है। इन कैंपों में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसमें समाज का हर वर्ग जुड़ता है और अपनी सेवाएं देता है। देश के अलग-अलग प्रांतों में इन कैपों से सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, समाजिक संगठन, और रेडक्रॉस सोसाइटी भी जुड़ रही हैं।
रक्तदान करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है। रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान सेहत के लिए फायदेमंद
ब्लड बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एम.लवाणिया ने कहा, रक्तदान करना हमेशा फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है। एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
विज्ञापन
रक्तदान करने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है। रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन