फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation Atul Maheshwari Scholarship Exam 2023 Result Student List

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: 80 फीसदी से अधिक ग्रामीण सफल, UP के 27 छात्र; विद्यार्थी यहां देखें परीक्षा परिणाम

Thu, 15 Feb 2024 05:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 05:18 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित हो गया है। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 27 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। 80 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। नौवीं दसवीं के 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये, जबकि 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Atul Maheshwari Scholarship Exam 2023 Result Student List
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 44 प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपए और 11-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्दी ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक भेंट किए जाएंगे। छात्रवृत्ति पाने वालों में अस्सी फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 प्रकाशन केन्द्रों के जरिए अक्तूबर-नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए कागजात का सत्यापन करके करीब सवा लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशालियों का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में यूपी से 27, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश इत्यादि के हैं।
विज्ञापन


9वीं-10वीं के मेधावी छात्रों की सूची
नाम रोल नंबर जिला
चंद्रहंस 2470158 आगरा
उत्कर्ष तिवारी 1380033 अलीगढ़
कुलदीप 190226 बरेली
प्रियंका नेगी 2350003 देहरादून
सूर्या वर्धन 2160022 धर्मशाला
हनी 2420370 गाजियाबाद
नवनीत यादव 1400053 गोरखपुर
आदित्य राज 2460018 हल्द्वानी
रितिका 2550054 हिसार
महेश्वर सिंह 2250013 जम्मू
उत्कर्ष द्विवेदी 2500156 झांसी
पंकज यादव 1010512 कानपुर
रिया 1690022 करनाल
गणेश पाण्डेय 2510057 लखनऊ
नैतिक सैनी 1070231 मेरठ
रजत कश्यप 2700051 मुरादाबाद
सुहानी निराला 2730036 नोएडा
विशाल त्रिपाठी 2100254 प्रयागराज
मधु 2110077 रोहतक
जागृति शर्मा 1740018 शिमला
अश्विनी यादव 1270567 वाराणसी

11वीं-12वीं के इन विद्यार्थियों को वजीफा
नाम रोल नंबर जिला
प्रशांत ओझा 4470039 आगरा
शिवम कुमार 4380065 अलीगढ़
गौरव यादव 3210177 बरेली
आयुष शर्मा 3170021 चंडीगढ़
साक्षी पुंडीर 3620019 देहरादून
कार्तिक शर्मा 4610032 धर्मशाला
चिराग गोस्वामी 3430544 गाजियाबाद
आनंद मोहन मिश्रा 4390316 गोरखपुर
सुमन बिष्ट 4460020 हल्द्वानी
खुशी 4550116 हिसार
अनिरुद्ध शर्मा 4750058 जम्मू
साक्षी सोनी 4500124 झांसी
रितुज मौर्या 3530169 कानपुर
नितेश 4680046 करनाल
प्रभात राज 4230099 लखनऊ
रवीश पोसवाल 3080214 मेरठ
रिंकू सिंह 4310821 मुरादाबाद
प्रिंस मिश्रा 3090798 प्रयागराज
प्रीति 4110041 रोहतक
अमन शर्मा 3150001 शिमला
पवन कुमार यादव 4690072 वाराणसी

दो दृष्टिबाधितों को विशेष छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो दृष्टिबाधितों को विशेष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें जय प्रकाश मौर्या (रोल नंबर 5390014) को गोरखपुर और शिवानी (रोल नंबर 5220008) को लखनऊ से चुना गया है। परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 44 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed