फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation and Minds ignited presents second episode of nazariya on 26th May in Delhi

नज़रिया की दूसरी कड़ी 26 मई को दिल्ली में: अमर उजाला फाउंडेशन और माइन्ड्स इग्नाइटेड की खास पहल

Tue, 22 May 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation and Minds ignited presents second episode of nazariya on 26th May in Delhi
अमर उजाला फाउंडेशन: नज़रिया पार्ट 2 - फोटो : Amar Ujala
अपने जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचे लोगों के अनुभवों का लाभ सब तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई अमर उजाला फाउंडेशन की संवाद श्रृंखला “नज़रिया, जो जीवन बदल दे” की दूसरी कड़ी का आयोजन शनिवार 26 मई को इंडिया इस्लामिक सेंटर में किया जा रहा है। बॉलीवुड के चर्चित गीतकार मनोज मुन्तशिर, साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन, दक्षिण कोरिया के वोंकवांग विश्वविद्यालय के प्रो. राजेश राज, राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में स्वर्ण जीतने वाली मनिका बत्रा और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक वी.एम. चौधरी व इम्तियाज अली खान इसमें मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन


अपने काम के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचे इन विशिष्ट वक्ताओं के अपने जीवन के अनुभव समाज के हर तबके के लिए प्रेरक होंगे। शाम 4 बजे से इंडिया इस्लामिक सेंटर में होने वाले इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन मान्ड्स इग्नाइटेड के साथ मिलकर कर रहा है। हिमांचल से आई युवा गायिका पायल ठाकुर अपने गीतों से और स्थापित व्यंगकार आलोक पुराणिक अपनी चुटीली कविताओं से इस संवाद की रोचकता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ने की जद्दोजहद की आपबीती मनोज मुन्तशिर सुनाएंगे तो रक्षित टंडन साइबर जगत के बढ़ते खतरों और उनसे बेखबर रहने के रोचक किस्से पेश करेंगे। चेतना के विकास के कुछ अनुभवों के सहारे बात करेंगे प्रो. राजेश राज और मनिका बत्रा खेल की दुनिया में आगे बढ़ने की तपस्या पर अपनी बात रखेंगी। देश के पर्यावरण की चुनौतियों के समाधान तलाशने में अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे इसरो के वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजरिया की पहली कड़ी का आयोजन 25 मार्च को आगरा में किया गया था। दिल्ली के बाद इस श्रृंखला के आयोजन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, चंडीगढ़,  समेत उत्तर भारत के अनेक शहरों में भी आयोजित होंगे।


पंजीकरण है जरूरी

इस संवाद कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण जरूरी है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com पर जाकर पंजीकरण फार्म भरना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र मेल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed