फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Singh gets Z-category central security again

अमर सिंह को फिर से जेड श्रेणी सुरक्षा

Sun, 08 Jan 2017 10:16 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh gets Z-category central security again
अमर सिंह - फोटो : file photo

सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह को एक बार फिर जेड श्रेणी सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। केंद्र सरकार ने हाल में उनके जीवन को खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में शनिवार रात एक आदेश जारी कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से तुरंत प्रभाव से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह फैसला किया गया है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह के करीबी सिंह की सुरक्षा में यूपी में अब सीआईएसएफ के कम से कम दो दर्जन कमांडो तैनात होंगे। अगर वह दिल्ली में रहेंगे तो दिल्ली पुलिस की एक छोटी टीम उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2008 से 2016 के मध्य तक अमर सिंह को सीआईएसएफ सुरक्षा मुहैया करवाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed