{"_id":"583cb1234f1c1bb61fde5d27","slug":"amar-singh-backs-demonetisation-says-he-s-proud-to-have-narendra-modi-as-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह ने मुलायम से की अखिलेश की शिकायत, नोटबंदी पर PM की तारीफ की ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर सिंह ने मुलायम से की अखिलेश की शिकायत, नोटबंदी पर PM की तारीफ की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शिकायत की है। अमर सिंह की शिकायत है कि मुख्यमंत्री और उनके समर्थक उन्हें संसद के अंदर और बाहर परेशान कर रहे हैं। अमर सिंह का कहना है कि उनका लगातार अपमान किया जा रहा है। उनके धैर्य और सहनशीलता की सीमा पार हो चुकी है। यही नहीं, अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के कदम के खुलकर समर्थन में भी आ गये हैं।
अमर सिंह ने कहा, 'अपमान सहने की मेरी क्षमता पार हो चुकी है। मेरे दिल में बहुत दर्द है समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह अब खुलकर नोटबंदी के समर्थन में आ गए है। नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए अमर सिंह ने कहा, 'मेरी अपनी निजी राय है। मैं स्वतंत्र हूं, गुलाम नहीं। पार्टी ने कहा गोला बनाओ सरकार के विरोध में, मैं गोले में खड़ा हो गया। नरेश अग्रवाल ने पंक्तिबद्ध होकर खड़े होने का आदेश दिया।'
राज्यसभा पद से इस्तीफा देने पर अमर सिंह ने स्पष्ट नहीं किया है। उनका कहना है कि वह मुलायम सिंह यादव को तकलीफ देना नहीं चाहते। अमर सिंह ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश को फायदा होगा। इससे देश में अमीरों और गरीबों के बीच खाई कम होगी। लोग कर चोरी करने के बजाय अदा करेंगे।
विज्ञापन
काला धन, भ्रष्टाचार और फर्जी मुद्रा खत्म करने के फैसले की तारीफ करते हुए अमर ने कहा, 'एक देशवासी के तौर पर मुझे गर्व है कि हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए समर्पित हैं।' अमर सिंह के मुताबिक, अब काला धन जमा करने वालों को रातों में नींद नहीं आ रही।