{"_id":"5ad9f40c4f1c1b5d098b58d5","slug":"alwar-bjp-mla-banwarilal-singhal-controversial-statement-muslims-will-come-to-power-after-2030","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक सिंघल ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- 2030 के बाद देश की सत्ता पर काबिज हो जाएंगे मुसलमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP विधायक सिंघल ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- 2030 के बाद देश की सत्ता पर काबिज हो जाएंगे मुसलमान
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
बनवारी लाल सिंघल
राजस्थान के अलवर से चुने गए भाजपा विधायक बनवारी लाल सिंघल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। सिंघल ने कहा कि वर्ष 2030 के बाद देश की सत्ता पर मुसलमान काबिज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक बच्चे पैदा कर वे मुगलकाल वापस लाना चाहते हैं।
सिंघल ने अलवर में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिंदू समाज हम दो हमारे दो के नारे से भी नीचे आकर एक बच्चे पर सीमित हो रहा है। वहीं मुसलमान वर्ष 2030 के बाद सत्ता में काबिज होने का लक्ष्य तय कर अपनी आबादी बढ़ा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले साल में देश में मुगलकाल जैसी स्थित हो जाएगी।
विधायक ने कहा कि देश में एक कानून, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान हो। उन्होंने देश में दो बच्चों का कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही भारत बचाओ महारथ यात्रा के सिलसिले में पत्रकार वार्ता रखी थी।
विज्ञापन
ये यात्रा 18 फरवरी को जम्मू से रवाना हुई थी और 22 अप्रैल को 70 दिन बाद दिल्ली में इसका समापन किया जाएगा।

सिंघल ने कुछ दिनों पहले भी दिया था विवादित बयान
बनवारी लाल सिंघल
कुछ दिनों पहले भी सिंघल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने हिंदू परिवारों से अपील की थी कि वह अपने घरों में मुस्लिमों को आने की इजाजत ना दें।
दूसरी बार विधायक बने सिंघल ने कहा- मुस्लिम आदतन हर तरह के अपराधों में शामिल रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वह मुस्लिम को न तो अपने घर में और ना ही अपने ऑफिस में आने देंगे। इसके अलावा वह उनसे वोट भी नहीं मागेंगे।
सिंघल ने कहा था, मुस्लिम भाजपा को वोट नहीं करते हैं। मैं भी उनके पास वोट के लिए नहीं जाउंगा। उनसे वोट चाहने का मतलब है कि मैं उनकी उन अपराधों में मदद कर रहा हूं जिसमें वह आदतन शामिल रहते हैं।