फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Along with Naidu-Nitish Chirag-Shinde will also demand their rights demand in exchange for support

LS Result: नायडू-नीतीश के साथ चिराग-शिंदे भी मोदी 3.0 में मांगेंगे अपना हक! समर्थन के बदले रखी ये मांग

Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए गठबंधन ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। चंद्रबाबू की पार्टी टीडीपी ने 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसके अलावा शिंदे गुट की शिवसेना ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बिहार में चिराग पासवान को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
Along with Naidu-Nitish Chirag-Shinde will also demand their rights demand in exchange for support
Chandrababu Naidu - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिल गया है। भाजपा ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई है। ऐसे में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए पार्टी को अपने सहयोगी दल जेडीयू, टीडीपी समेत अन्य छोटे दलों से मदद लेना पड़ेगी। ऐसे में मोदी सरकार 3.0 के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह न सिर्फ अपने सहयोगी को साधे रखे, बल्कि उन्हें हमेशा साथ भी रखे।

विज्ञापन


चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए गठबंधन ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। चंद्रबाबू की पार्टी टीडीपी ने 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है। इसके अलावा शिंदे गुट की शिवसेना ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बिहार में चिराग पासवान को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन


आंधप्रदेश में नायडू की पार्टी टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इसलिए अब माना जा रहा है कि चंद्रबाबू भाजपा सरकार को समर्थन देने के बदले में केंद्र सरकार में अहम मंत्रालय की डिमांड कर सकते है। सूत्रों का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू की सबसे बड़ी डिमांड लोकसभा स्पीकर पद को लेकर रहने वाली है। इसके अलावा वे 5 से 6 मंत्रालय भी मांग सकते हैं। इसके अलावा नायडू केंद्र में सड़क-परिवहन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, आवास एवं शहरी मामले, कृषि, जल शक्ति, सूचना एवं प्रसारण, शिक्षा और वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री पद जैसे अहम मंत्रालय मांग सकते हैं। इसके अलावा नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की मांग भी कर सकते हैं। यह उनकी काफी पुरानी मांग रही है। विशेष राज्य का दर्जा ऐसे राज्यों को दिया जाता है, जो एतिहासिक रूप से देश के बाकी हिस्सों की तुलना में पिछड़े हुए हैं। इसका फैसला राष्ट्रीय विकास परिषद लेता रहा है। तेलंगाना के अलग होने के बाद से ही चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू के अलावा नीतीश कुमार भी मोदी सरकार 3.0 में 3 कैबिनेट मंत्री पद और 2 राज्य मंत्री पद चाहती है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार भी केंद्र सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी चाहते है। वे अहम मंत्रालयों की डिमांड कर सकते हैं। 2019 के चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया था, हालांकि बाद में जेडीयू से आरसीपी सिंह मंत्री बने थे। बिहार में अक्तूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में जेडीयू भाजपा से प्रमुख मंत्रालयों की डिमांड कर सकता है। चिराग पासवान भी मोदी सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद मांग सकते है। वहीं शिंदे सेना भी एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद की डिमांड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed