फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Allodoxaphobia': Tharoors word of the day for BJP and UP government, also explain the meaning of the word

'allodoxaphobia': भाजपा व यूपी सरकार पर तंज के लिए थरूर का वर्ड ऑफ द डे, शब्द के मायने भी बताए

Sun, 12 Dec 2021 10:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 12 Dec 2021 10:41 PM IST
सार

इस शब्द के इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, 'यूपी में भाजपा सरकार लोगों पर देशद्रोह और यूएपीए के मामले इसलिए थोपती है क्योंकि उसका नेतृत्व एलोडॉक्साफोबिया से ग्रस्त है।'

विज्ञापन
'Allodoxaphobia': Tharoors word of the day for BJP and UP government, also explain the meaning of the word
कांग्रेस सांसद शशि थरूर । - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अक्सर अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जो आमजन ने शायद ही पहले सुने या पढ़ें हो। रविवार को उन्होंने सिर खुजाने को मजबूर करने वाले 'एलोडॉक्साफोबिया' (allodoxaphobia) शब्द के साथ भाजपा पर तंज किया। 

विज्ञापन

 

'वर्ड ऑफ द डे' यानी आज के शब्द का ट्वीट करते हुए थरूर ने यह भी बताया कि 'एलोडॉक्साफोबिया' का अर्थ है विचारों का निरर्थक डर। इस शब्द के इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, 'यूपी में भाजपा सरकार लोगों पर देशद्रोह और यूएपीए के मामले इसलिए थोपती है क्योंकि उसका नेतृत्व एलोडॉक्साफोबिया से ग्रस्त है।'

विज्ञापन


इस शब्द का अर्थ और विस्तार से समझाते हुए थरूर ने बताया कि ग्रीक शब्द Allo का अर्थ है डिफरेंट या भिन्न, वहीं doxo का अर्थ है ओपिनियन या राय और phobos का अर्थ है फियर या डर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 'फैरागो' व 'ट्रोग्लोडाइट' से हैरान किया था
यह पहला मौका नहीं है जब थरूर ने ट्विटर के यूजर्स को शब्दकोश खंगालने के लिए मजबूर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने 'फैरागो' farrago और 'ट्रोग्लोडाइट' troglodyte जैसे शायद ही कभी उपयोग किए जाने वाले अंग्रेजी शब्दों के जरिए यूजर्स को हैरान परेशान कर दिया था। फैरागो शब्द अर्थ है एक भ्रमित मिश्रण। इसी तरह ट्रोग्लोडाइट का अर्थ है एक व्यक्ति जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने जमाने का माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed