फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alleging the interference in the gurudwara, Akali Dal give threat to NDA

गुरुद्वारे में दखल कर आरोप लगाते हुए अकाली दल ने दी थी गठबंधन छोड़ने की धमकी

Fri, 01 Feb 2019 05:29 AM IST
गौरव द्विवेदी हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 01 Feb 2019 05:29 AM IST
सार

  • धमकी के बाद अकाली दल ने राजग की बैठक से बनाई दूरी
  • एक दिन बाद बजट सत्र को ले कर राजग की बैठक से किया किनारा 
  • ठीक चुनाव के दौरान सबसे पुराने मित्र की नाराजगी से बढ़ी भाजपा की परेशानी 

विज्ञापन
Alleging the interference in the gurudwara, Akali Dal give threat to NDA
अकाली दल

विस्तार

अपने रूठे सहयोगियों के मानमनोव्वल में जुटी भाजपा को अब अपने सबसे पुराने मित्र अकाली दल ने तेवर दिखाए हैं। बुधवार को गठबंधन छोडने की धमकी के बीच पार्टी ने बृहस्पतिवार संसद केबजट सत्र की रणनीति को ले कर हुई बैठक से खुद को  दूर कर अपनी नाराजगी का एक बार फिर से इजहार कर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को अकाली दल ने गुरुद्वाराओं में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार का ईंट से ईंट बजाने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


अकाली सूत्रों ने बताया कि पार्टी महाराष्ट्र के नांदेर में हजूर तख्त साहिब का भाजपा विधायक को प्रधान बनाने और महाराष्ट्र सरकार द्वारा गुरुद्घारा कानून में संशोधन कर विभिन्न गुरुद्घारे में प्रधानों की नियुक्ति का अधिकार अपने पास रखने से बेहद खफा है। मतभेद केसुर पटना साहिब मामले में भी दोनों  दलों केबीच सामने आए थे। हालांकि तब सुखबीर सिंह बादल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केबीच हुई बातचीत केबाद स्थिति संभल गई। मगर इसके बाद नांदेर स्थित हुजूर तख्त साहिब में भाजपा विधायक केप्रधान बनने से अकाली  दल फिर से नाराज हो गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कल अपने विधायक सिरसा के माध्यम से भाजपा और मोदी सरकार पर सीधा हमला बोल कर अकाली दल ने भाजपा नेतृत्व को इस मुद्दे पर समझौता न करने का संदेश दिया था। हालांकि दूसरी ओर से कोई सकारात्मक संदेश न मिलने केकारण पार्टी ने बृहस्पतिवार को राजग की अहम बैठक से किनारा कर लिया। पार्टी के लिए मुश्किल यह है कि उसने किसी तरह बिहार के अपने सहयोगियों जदयू और लोजपा को मनाया है। शिवसेना को मनाने की कोशिश कर रही है। जबकि अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पहले से नाराज बैठी है। इससे पहले टीडीपी, असम गण परिषद, हम, रालोसपा जैसे कई दल राजग से पहले ही दूर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed