फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations made in the editorial of Peoples Democracy, Questioned why the government failed to follow the Supreme Courts suggestions?

माकपा का आरोप: हिंदुत्व पर भरोसा कर महामारी से 'अनर्थकारी ढंग से' निपट रही मोदी सरकार

Thu, 13 May 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 13 May 2021 09:38 PM IST
सार

'पीपुल्स डेमोक्रेसी' की संपादकीय में लगाया आरोप। सवाल किया सुप्रीम कोर्ट के सुझावों का पालन करने में क्यों विफल रही सरकार?

विज्ञापन
Allegations made in the editorial of Peoples Democracy, Questioned why the government failed to follow the Supreme Courts suggestions?
cpm leader

विस्तार

अब माकपा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में प्रकाशित एक संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार कोविड-19 महामारी से 'अनर्थकारी ढंग से' निपट रही है। इसका कारण विज्ञान की जगह उसका 'हिंदुत्ववादी दृष्टिकोण' पर भरोसा करना है।

विज्ञापन


संपादकीय में सरकार से सवाल किया गया कि वह सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ के सुझाव का पालन करने में क्यों विफल रही, जिसने मौजूदा टीकाकरण नीति पर पुनर्विचार करने को कहा था और सुझाव दिया था कि वह राज्यों को टीका आवंटन तथा प्रदायगी कार्यक्रम पर फैसला करे, न कि उन्हें दो टीका विनिर्माता कंपनियों से सौदा करने को छोड़े।
विज्ञापन


सरकार की आंखों पर हिंदुत्व की पट्टी बंधी 
माकपा ने कहा है क कि 'टीकाकरण में असफलता और पिछले एक पखवाड़े में राज्यों में टीकाकरण की दर गिरकर 60 प्रतिशत होने के बाद कोई भी संवेदनशील सरकार टीकाकरण कार्यक्रम पर फिर से काम करने के सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का लाभ उठाती। लेकिन यह संवदेनशील सरकार नहीं है-यह ऐसी सरकार है जिसकी आंखों पर नव-उदारवाद और हिन्दुत्व की पट्टी बंधी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत प्रदत्त नागरिकों के जीवन के अधिकार के आधार पर सरकार को उसकी नीति बदलने के लिए निर्देश देने की इच्छाशक्ति दिखाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना
संपादकीय में कहा गया, 'सरकार के कोविड लहर से अनर्थकारी ढंग से निपटने का अन्य कारण विज्ञान पर भरोसा करने की अक्षमता तथा हिंदूत्ववादी दृष्टिकोण पर विश्वास करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन के व्यवहार की और किस चीज से व्याख्या की जा सकती है?' इसमें कहा गया कि महामारी के मामलों में अप्रैल के मध्य में वृद्धि शुरू हुई और मंत्री ने देशी गायों पर अनुसंधान कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।


माकपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाया जिन्होंने कोरोना संकट के दौरान प्रत्येक जिले में गायों के संरक्षण के लिए 'हेल्प डेस्क' स्थापित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed