{"_id":"617206f7080fbc09cb185cae","slug":"allegation-paypal-misused-its-platform-to-convert-black-money-into-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: पेपल ने काला धन सफेद करवाने में किया अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोप: पेपल ने काला धन सफेद करवाने में किया अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग
Fri, 22 Oct 2021 06:03 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
कालाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान गेट-वे पेपल पर भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने काला धन सफेद करने में अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में इससे संबंधित सीलबंद दस्तावेज ऑन रिकॉर्ड रखने की अनुमति मांगी। जस्टिस रेखा पल्ली ने एफआईयू की अर्जी पर अगली सुनवाई 11 जनवरी को रखी है।
विज्ञापन
एफआईयू ने पेपल पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके खिलाफ पेपल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई में एफआईयू के वकील ने यह आरोप लगाए। वहीं पे-पैल के वकील ने कहा कि उनकी कंपनी एक इंटरमीडियरी के तौर पर काम कर रही है, सीलबंद दस्तावेज कोर्ट के साथ उसे भी दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
क्या है मामला
एफआईयू ने कहा मार्च 2018 में पेपल को सरकारी एजेंसी में रिपोर्ट करने और अपने प्लेटफॉर्म पर हुए सभी लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए कहा गया। एफआईयू के अनुसार उसने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया, सरकारी एजेंसी में रिपोर्ट करने से इनकार किया। वहीं पेपल ने खुद को केवल एक ऑनलाइन पेमेंट गेट-वे सेवा देने वाली कंपनी बताया, आरबीआई की वित्तीय संस्थानों की परिभाषा से खुद को अलग माना।
विज्ञापन