{"_id":"61016b1174f31c232b757355","slug":"allegation-bjp-bjp-mp-nishikant-dubey-said-mahua-moitra-called-him-bihari-goon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा पर लगाया गाली देने का आरोप, बोले- 13 साल में पहली बार सुना अपशब्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा: भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा पर लगाया गाली देने का आरोप, बोले- 13 साल में पहली बार सुना अपशब्द
Wed, 28 Jul 2021 08:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:04 PM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें "बिहारी गुंडा" कहा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें "बिहारी गुंडा" कहा। दुबे ने लोकसभा स्पीकर से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद दुबे ने ट्वीट कर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अपने 13 साल के संसदीय जीवन में पहली बार अपशब्द सुना। तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा ने आईटी कमेटी की मीटिंग में उन्हें तीन बार 'बिहारी गुंडा' कहा। दुबे ने कमेटी के प्रमुख शशि थरूर पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांसद दुबे ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मोइत्रा की शिकायत करते हुए ट्वीट में कहा कि आपकी सांसद के इस अपशब्द ने उत्तर भारतीय व खासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपकी पार्टी की नफरत को देश के सामने लाया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें "बिहारी गुंडा" कहा। pic.twitter.com/Ddi7q7J8mm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021