फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   allahabad university election 2018: After declaration of results, Fire at Holland Hall after bombing

इविवि छात्रसंघ चुनाव नतीजे के बाद आधी रात बवाल, बमबाजी के बाद हॉलैंड हॉल में आगजनी

Sat, 06 Oct 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
allahabad university election 2018: After declaration of results, Fire at Holland Hall after bombing
Allahabad University Violence
वही हुआ, जिसकी आशंका जताई गई थी। पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी रह गईं और चुनाव परिणाम घोषित होते ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उसके आसपास के क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया। यहां ताबड़तोड़ बमबाजी के साथ ही आगजनी की गई। हॉलैंड हॉल हास्टल में नवनिर्वाचित व निवर्तमान अध्यक्ष समेत आठ लोगों के कमरे आग के हवाले कर दिए गए। बमबाजी में दारागंज इंस्पेक्टर जख्मी हो गए, जिन्हें बेली अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक एसएसपी खुद मौके पर उग्र छात्रों को शांत कराने में लगे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : इलाहाबाद विवि छात्रसंघ पर सछास और एनएसयूआई का कब्जा, एबीवीपी को तगड़ा झटका
विज्ञापन


केपीयूसी हॉस्टल के पास बमबाजी

इविवि छात्रसंघ चुनाव परिणाम रात एक बजे के करीब घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर उदय प्रकाश यादव के निर्वाचन की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन, विपक्षियों के खेमे में मायूसी छा गई। परिणाम की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इसकी तैयारी में जुटी ही थी कि तभी केपीयूसी हॉस्टल के पास बमबाजी शुरू हो गई। एक के बाद एक ताबड़तोड़ बम फोड़कर वहां दहशत फैला दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारागंज इंस्पेक्टर जख्मी

इसी दौरान पैर में छर्रे लगने से चुनाव ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह घायल हो गए। इंस्पेक्टर के घायल होते ही वहां हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल भागी। उधर फोर्स अभी केपीयूसी की ओर जाने ही वाली थी कि हॉलैंड हॉल हॉस्टल में उपद्रवी तत्वों ने आगजनी कर दी।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत आठ कमरों में लगाई आग

कुछ देर बाद पता चला कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयप्रकाश, निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव के कमरा नंबर पांच व 23 में आग लगा दी गई। यही नहीं समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छह अन्य छात्रनेताओं के कमरों में आगजनी की गई। हॉस्टल से आग की लपटें उठते देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में फायरब्रिगेड बुलाई गई।

उधर, आगजनी की जानकारी मिली तो सछास से जुड़े समर्थक भी उग्र हो उठे। उन्होंने हॉलैंड हाल का रुख किया तो फोर्स ने उन्हें रोक लिया। एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर उन्हें समझाने में लगे रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed