फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad to Bengaluru flight services will Start from November 15, IndiGo Announces 

खुशखबरः इलाहाबाद से बंगलूरू की सीधी फ्लाइट 15 नवंबर से, इंडिगो ने की घोषणा, बुकिंग शुरू 

Sat, 22 Sep 2018 04:56 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद। 
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद।  Updated Sat, 22 Sep 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
Allahabad to Bengaluru flight services will Start from November 15, IndiGo Announces 
इंतजार की घड़ी खत्म, विमान कंपनी इंडिगो ने आखिरकार इलाहाबाद से बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की तिथि घोषित कर दी है। इलाहाबाद से बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरूआत 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। खास बात यह कि दिल्ली की तर्ज पर बंगलूरू के लिए इलाहाबाद से प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी की उड़ान सेवा के तहत इंडिगो द्वारा इलाहाबाद से बंगलूरू, मुंबई, रायपुर, कोलकाता, पुणे, देहरादून, भोपाल और गोरखपुर के लिए उड़ान शुरू की जानी है। पिछले कई दिनों से इंडिगो की ओर से इसकी तैयारी की जा रही थी। अब इसकी शुरूआत बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट के रूप में 15 नवंबर से की जा रही है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद से यह सेवा नियमित रूप से रहेगी। इलाहाबाद से बंगलूरू की तकरीबन 2300 किलोमीटर की यह दूरी फ्लाइट महज ढाई घंटे में पूरा करेगी, जबकि ट्रेन (संघ मित्रा एक्सप्रेस) से वहां जाने में 42.20 घंटे का वक्त लगता है। शुक्रवार से इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई। 15 नवंबर के लिए अभी इसका किराया 3620 रुपये दर्शाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सीट बुकिंग बढ़ने के साथ किराये में बढ़ोत्तरी होना भी तय है। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए एयरबस (ए 320) चलाने की तैयारी की है। इलाहाबाद से बंगलूरू के बीच इंडिगो की यह 49 वीं घरेलू सेवा रहेगी। बताया जा रहा है कि बंगलूरू के बाद इंडिगो मुंबई और कोलकाता के लिए भी सेवा विमान सेवा शुरू करेगी। 

उधर, बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाने के बाद इलाहाबाद से देश के कुल छह शहर सीधे जुड़ जाएंगे। अभी दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट नियमित रूप से चल रही है। इसके अलावा जेट एयरवेज सप्ताह में तीन-तीन दिन लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर के लिए फ्लाइट चला रहा है।

इलाहाबाद-बंगलूरू फ्लाइट की समय सारिणी

फ्लाइट नंबर    कहां से कहां तक        प्रस्थान-आगमन समय
6 ई 5998       बंगलूरू-इलाहाबाद        अपराह्न 1.40-शाम 4.10 बजे
6 ई 5997       इलाहाबाद-बंगलूरू       शाम 4.40-शाम 7.10 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed