फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad and Uttarakhand High Court will get 13 and 3 new judges respectively

इलाहाबाद को 13 और उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज

Wed, 07 Nov 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allahabad and Uttarakhand High Court will get 13 and 3 new judges respectively

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 13 और उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए तीन नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश सरकार को भेजी है। इसके अलावा ओडिशा हाईकोर्ट में भी 6 नए जजों को नामित किया गया है, जहां अगस्त के अंत से हाईकोर्ट का कामकाज वकीलों की हड़ताल के कारण प्रभावित चल रहा है।

विज्ञापन

 
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में जस्टिस मदन बी लोकुर और कूरियन जोसेफ भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में जज बनने के लिए रविंद्र मैठाणी, नारायण सिंह धानिक और रमेश चंद्र खुबे का नाम सरकार को दिया है। उत्तराखंड निवासी मैठाणी इस समय सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल भी हैं।

विज्ञापन

31 अक्तूबर को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 नामों की सिफारिश जज के तौर पर नियुक्ति के लिए की थी, लेकिन शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने इनमें से दो नामों को योग्यता के मानक पर खरा नहीं पाते हुए महज 13 नामों को ही हाईकोर्ट का जज बनाए जाने के लिए स्वीकृत किया है। अन्य दो नामों को हाईकोर्ट कॉलेजियम को वापस भेज दिया गया है।

ओडिशा में पहले भेजे गए तीन नाम, दो हुए खारिज

कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट की कॉलेजियम की तरफ से भेजे गए 8 नामों में से पहले 3 को खारिज करते हुए 5 के नाम की सिफारिश आगे भेजने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में इनमें से एक के नाम पर पुनर्विचार का निर्णय लेते हुए अन्य दो के नाम वापस हाईकोर्ट कॉलेजियम को भेज दिए। अन्य 6 जजों के नाम सरकार को भेज दिए गए हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, रोके गए 3 नामों में से एक अन्य पर कुछ समय बाद दोबारा विचार किया जाएगा। बाकी दोनों के नाम को पुनर्विचार के लिए ओडिशा हाइकोर्ट को वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed