फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All the villages in the country will have Jan Dhan Account

देश के सभी गांवों में सबका होगा जन धन खाता, 14 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

Fri, 13 Apr 2018 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
All the villages in the country will have Jan Dhan Account
demo pic
जिन गांवों में बैंक की पहुंच नहीं है या जिन गरीबों का बैंक में खाता नहीं खुल पाया है, अगले 20 दिनों में उनके भी जन धन खाते खुल जाएंगे। इसके लिए सरकार आगामी 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज्य अभियान चलाने जा रही है, जिस दौरान देश के सभी गांवों में लोगों के बैंक खाते खोले जाएंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना के तहत भी अधिक से अधिक व्यक्तियों को शामिल करने की कोशिश की जाएगी।             
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय में बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि अभी तक देश के करीब 16,000 गांवों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 31.44 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं, हालांकि कुल 21,000 गांवों में ये खाते खोले जाने बाकी हैं। अभी भी कुछ गांव बचे हैं, जहां तक बैंक खातों की पहुंच नहीं हो पाई है। अब 14 अप्रैल 2018 से पांच मई 2018 तक इन 21,000 गांवों में ग्राम स्वराज्य अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी का बैंक खाता खोलने के लिए बैंक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।        
विज्ञापन

    
बीमा का भी मिलेगा कवच            

राजीव कुमार ने बताया कि सभी को बीमा का कवच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना शुरू की गई है, जिसमें क्रमश: 330 रुपये और 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। इसे जागरूकता का अभाव कहें कि अभी तक जीवन ज्योति बीमा योजना में महज 5.33 करोड़ व्यक्ति ही जुड़ पाए हैं। इनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा योजना, जिससे अभी तक 13.49 करोड़ लोग जुड़े हैं, से भी अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

         
उज्ज्वला योजना में मिलेंगे गैस के कनेक्शन  
          
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव कपिलदेव त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी गांव की पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उनके मुताबिक, सरकार का लक्ष्य गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे सभी परिवार की महिलाओं के पास गैस कनेक्शन पहुंचाना है, ताकि उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी या किसी अन्य स्रोत पर निर्भर नहीं रहना पड़े।   

            
अति पिछड़े जिलों में खुलेंगे बैंक        
      
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने यहां बताया कि विकास के मानक में पीछे चल रहे 115 जिलों का चयन किया जा चुका है। इनमें वैसे जिले भी शामिल हैं, जहां अभी तक पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं नहीं हैं। अब उसी हिसाब से काम हो रहा है और आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इन जिलों के कायाकल्प की शुरुआत करेंगे। बीजापुर में 18 डाकघर और 33 बैंक खोलने की तैयारी है। इसके लिए जगह का भी चयन हो चुका है और कहां-कहां किस बैंक की शाखा खुलेंगी, यह भी तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed