फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All passengers who arrived in goa on flight from UK test negative for COVID-19, state reports 33 new corona cases

गोवा: यूके से वापस आने वाले सभी यात्री कोरोना निगेटिव, राज्य में संक्रमण के 33 नए केस

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पणजी Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

राज्य में अब तक पांच लोग जिनमें दो रूस के हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसी आशंका है कि उनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन
All passengers who arrived in goa on flight from UK test negative for COVID-19, state reports 33 new corona cases
ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा की सरकार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में यूनाइटेड किंगडम से वापस आने वाले सभी 245 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट में इस बात की पुष्टि की है। गोवा एयरपोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को वंदे भारत मिशन के तहत 97वीं फ्लाइट लंदन से 245 लोगों को लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


राज्य में अब तक पांच लोग जिनमें दो रूस के हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसी आशंका है कि उनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण हो सकते हैं। उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

 


एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,79,242 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक शख्स की मौत हो गई और 41 लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


तटीय राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 404 है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3,116 नमूनों की जांच के साथ गोवा में अब तक हुए परीक्षणों की संख्या 15,63,570 हो गई है। प्रदेश में अब तक महामारी की वजह से मरने वालों संख्या 3,388 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed