फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All party meeting today on taliban, central government, MEA to discuss present situation,taliban, s jaishankar

मंथन: अफगानिस्तान संकट को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, बदलते हालात की होगी समीक्षा

Thu, 26 Aug 2021 10:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:30 AM IST
सार

अफगानिस्तान संकट पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक आज सुबह 11 बजे होगी।

विज्ञापन
All party meeting today on taliban, central government, MEA to discuss present situation,taliban, s jaishankar
अफगानिस्तान पर आज सर्वदलीय बैठक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान संकट पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में अफगानिस्तान को लेकर भारत की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में अफगानिस्तान में भारत के निकासी मिशन और राजधानी काबुल समेत तालिबान के कब्जे वाले शहरों में बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


सभी दलों के नेताओं को वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे डॉ. एस जयशंकर
इसके साथ ही इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक ट्वीट के माध्यम से दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर द्वारा अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में 26 अगस्त, सुबह 11 बजे मुख्य समिति कक्ष, संसद भवन सौंध, नई दिल्ली में जानकारी दी जाएगी। ईमेल के जरिए आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। सभी संबंधित लोगों से शरीक होने का अनुरोध किया जाता है।  
विज्ञापन

 


असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी के प्रतिनिधि भी लेंगे भाग
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्हें बैठक का निमंत्रण मिला है और वह इसमें शामिल होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।


अफगानिस्तान से 800 से अधिक लोगों को भारत वापस लाया गया
बता दें कि भारत अब तक अफगानिस्तान से 800 से अधिक लोगों को वापस ला चुका है, जहां तालिबान अमेरिकी सेना की वापसी से दो सप्ताह पहले सत्ता में आया था। 15 अगस्त के बाद से, जब तालिबान ने सत्ता संभाली, कई उड़ानों ने भारतीय नागरिकों और अफगान सिख और हिंदू समुदायों के सदस्यों को वापस लाया है।

 आज भी 180 लोगों के आने की उम्मीद
अफगानिस्तान से निकाले गए 180 लोगों के एक नए जत्थे के  गुरुवार को काबुल से  भारत आने की उम्मीद है। भारत ने अपने निकासी मिशन का नाम 'ऑपरेशन देवी शक्ति' रखा है। बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय कमान के कर्मी काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed