फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All lanes of all national highways will be equipped with fastag from December 1

एक दिसंबर से देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग सुविधा

Tue, 15 Oct 2019 01:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Oct 2019 01:30 PM IST
सार

  • 'एक देश एक फास्टैग' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी
  • देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा, 380 के सभी लेन फास्टैग से लैस
  • फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था, जिससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं बनेंगे जाम के हालात 
  • सब लेन फास्टैग वाले हो जाएंगे तो सिर्फ एक ही लेन पर नकदी स्वीकार की जाएगी

विज्ञापन
All lanes of all national highways will be equipped with fastag from December 1
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

विस्तार

अगले कुछ महीनों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर आपको टोल चुकाने के लिए रुकना नहीं होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आगामी एक दिसंबर से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा के सभी लेन को फास्टैग से लैस कर रहा है। यह जानकारी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


'एक देश एक फास्टैग' विषय पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि अभी देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 527 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 380 टोल प्जाला के सभी लेन फास्टैग से लैस हो गए हैं। बाकी लेनों को भी फास्टैग से लैस कर रहे हैं। एक दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर ऐसी व्यवस्था हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फास्टैग एक पारदर्शी व्यवस्था है जिससे टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा और यह भी पता चल जाएगा कि किस वाहन में कौन बैठा है। इससे गृह मंत्रालय को भी अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और पुलिस आसानी से अराजक तत्वों तक पहुंच सकेगी। यही नहीं, अब तो फास्टैग को जीएसटी नेटवर्क से भी जोड़ दिया गया है।


उनका कहना है टोल प्लाजा पर नकदी में टोल टैक्स चुकाने के लिए मोटर वाहनों को रुकना पडता है जिससे वाहन समय पर गंतव्य पर पहुंच नहीं पाते हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा पर वाहनों से धुआं निकलता रहता है जो प्रदूषण फैलाता है। साथ ही हर रोज करोड़ों रुपये का डीजल यूं ही जल जाता है जो कि अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह है। 

उल्लेखनीय है कि फास्टैग के लिए जब अधिसूचना जारी की गई थी तब टोल प्लाजा पर कम से कम एक लेन पर कैशलेस टोल स्वीकारने की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया था। जब सब लेन फास्टैग वाले हो जाएंगे तो सिर्फ एक ही लेन पर नकदी स्वीकार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed