फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Indian students moved out of Sumy city in Ukraine

Operation Ganga: युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से सभी भारतीय निकले, स्वदेश वापस लाने की तैयारी शुरू

Wed, 09 Mar 2022 02:32 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 02:32 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सूमी से सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में सफल रहे हैं। वे वर्तमान में पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेन में सवार होंगे।

विज्ञापन
All Indian students moved out of Sumy city in Ukraine
यूक्रेन की सीमाओं पर पहुंचते छात्र... - फोटो : twitter

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 13 दिन हो चुके हैं। भारत युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को निकलने के पुरजोर प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है और ऑपरेशन गंगा के तहत उन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए उड़ानें तैयार की जा रही हैं। 

विज्ञापन


सूमी से सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में सफल रहे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सुमी से बाहर निकाले गए भारतीय छात्रों को पोल्टावा ले जाया जा रहा है, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। पोल्टावा सुमी से लगभग 175 किमी की दूरी पर है। बागची ने ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सूमी से सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में सफल रहे हैं। वे वर्तमान में पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन


हालांकि इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है कि लोगों को किस सीमा बिंदु से भारत वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें भारतीय छात्रों को खड़ी बसों के पास जलपान करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने सीमाओं तक पहुंचाए अन्य देशों के नागरिक
एक बयान में रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी संघ के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अभूतपूर्व सुरक्षा उपायों के लिए धन्यवाद, पोल्टावा के माध्यम से पोलैंड के साथ सीमा तक 723 लोगों को सुमी से निकाला गया है, उनमें से 576 भारत के नागरिक हैं , चीन के 115, जॉर्डन के 20, ट्यूनीशिया के 12। बता दें कि रूस मानवीय गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार हो गया है जिससे कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकाला जा सके।

इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुष्टि की थी कि सूमी में फंसे भारतीय छात्रों के लिए निकासी प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें बसों में पोल्टावा ले जाया जा रहा है। पुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैंने नियंत्रण कक्ष से जांच की, सूमी में 694 भारतीय छात्र शेष थे। आज, वे सभी पोल्टावा के लिए बसों में रवाना हुए हैं।

17,100 से अधिक नागरिकों को वापस ला चुका भारत
सूमी में पिछले कुछ दिनों से रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच तीव्र लड़ाई देखने को मिल रही है। भारत पूर्वोत्तर यूक्रेन के शहर से अपने नागरिकों को निकालने के प्रयास कर रहा था, लेकिन भारी गोलाबारी और हवाई हमलों की चुनौती का सामना कर रहा था। भारत अब तक यूक्रेन से अपने 17,100 से अधिक नागरिकों को वापस ला चुका है।

बिना बिजली-पानी सुमी के सर्द मौसम में फंसे थे छात्र
सुमी में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप थी। बेहद सर्द मौसम में भारतीय छात्र यहां बर्फ के बीच फंस गए थे।  छात्र पोलतावा से ट्रेन के जरिये जाएंगे। इसके बाद ऑपरेशन गंगा के तहत विमान तैयार किए गए हैं।

मायकोलेव से 52 भारतीय नाविकों को निकाला गया
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया कि युद्धग्रस्त देश के माइकोलेव बंदरगाह पर फंसे 75 भारतीय नाविकों में से 52 को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। शेष को निकालने का प्रयास जारी है।

यूक्रेन से 20 लाख लोगों ने दूसरे शहरों में ली शरण
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन से पिछले दो सप्ताह में 20 लाख लोग दूसरे देशों में शरणार्थी के रूप में पहुंचे हैं। 20 लाख शरणार्थियों में एक लाख से अधिक गैर यूक्रेनी हैं।

सुमी पर 500 किलो का बम गिराया रूस ने
यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस ने सोमवार की रात सुमी शहर पर 500 किलो के बम गिराए। संस्कृति मंत्रालय ने ट्वीट किया, इस बमबारी में 18 नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसमें दो बच्चे हैं।

झितोमीर, चेर्नियाखीव : तेल डिपो को बनाया निशाना
रूस ने यूक्रेनी शहर झितोमीर और चेर्नियाखीव पर मंगलवार को हवाई हमले मेें तेल डिपो को निशाना बनाया। 

दावा : मैरियूपोल में रूस ने 3 लाख लोगों को बंधक बनाया
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने आरोप लगाया कि रूस ने मैरियूपोल में 3 लाख लोगों को बंधक बना रखा है। बिना पानी एक बच्चे की मौत हो गई।

अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से तेल और ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध का एलान कर दिया है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में ये सबसे सख्त फैसला साबित हो सकता है, क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक तेल और गैस के निर्यात पर निर्भर है।

यूरोप की कुल तेल जरूरत के 40 फीसदी हिस्से की आपूर्ति रूस ही करता है। रूस के उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी थी कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा तो विनाशकारी परिणाम होंगे। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल के दाम 300 डॉलर प्रति बैरल हो सकते हैं। 

रूस के एक और मेजर जनरल को मार गिराने का यूक्रेन ने किया दावा
यूक्रेन ने रूस की 41वीं आर्मी के फर्स्ट डिप्टी कमांडर मेजर जनरल विटाली गेरेसिमोव को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अबतक रूस के मेजर जनरल स्तर के दो अधिकारियों को मार गिराया है। रूस ने गेरेसिमोव की मौत की पुष्टि नहीं की है। 

यूक्रेन का दावा : 12 हजार रूसी सैनिक मारे
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अबतक 12 हजार के करीब रूसी सैनिक मार गिराए हैं। वहीं, रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन के 2,482 सैन्य ठिकानों को नष्ट किया है। इनमें 87 लड़ाकू पोस्ट, 79 रडार स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed