{"_id":"5e393e418ebc3ee5ca394bc6","slug":"all-india-lic-employees-federation-and-other-organisations-hold-protest-against-ipo-of-lic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी के कर्मचारियों ने आईपीओ का किया विरोध, एक घंटे तक किया 'वॉक आउट’ हड़ताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलआईसी के कर्मचारियों ने आईपीओ का किया विरोध, एक घंटे तक किया 'वॉक आउट’ हड़ताल
Tue, 04 Feb 2020 03:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 04 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
LIC employees Protest
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कर्मचारी महासंघ और अन्य संगठनों ने एलआईसी की विनिवेश योजना के बारे में केंद्र की बजट घोषणा के खिलाफ मंगलवार को विरोध किया। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने एक घंटे का 'वॉक आउट' हड़ताल किया।
विज्ञापन
कर्मचारी सरकार के एलआईसी में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए हिस्सेदारी बेचने का विरोध कर रहे हैं। यह ‘वॉक आउट हड़ताल’ कंपनी के देशभर में स्थित सभी कार्यालयों में हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को आम बजट 2020-21 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि सरकार एलआईसी में आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बिक्री करेगी। अभी इसमें सरकार की 100 प्रतिशत भागीदारी है। कर्मचारी संगठन ने एक बयान में कहा कि एलआईसी को सूचीबद्ध कराने के प्रस्ताव पर तत्काल प्रतिक्रिया में अखिल भारतीय एलआईसी कर्मचारी फेडरेशन देश के सभी कार्यालयों में एक घंटे के लिए बाहर आकर हड़ताल (वॉकआउट) किया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि एलआईसी को सूचीबद्ध कराना राष्ट्रहित के खिलाफ है। देश के निर्माण में इसने अमूल्य योगदान दिया है। संगठन ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 की समाप्ति पर कंपनी के पास 28.28 लाख करोड़ का कोष और उसके प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों का मूल्य 31.11 लाख करोड़ रुपये था।
बयान में कहा गया है कि एलआईसी देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक है। इसके निजीकरण का कोई भी प्रयास देश के आम नागरिकों का भरोसा तोड़ने वाला काम होगा और यह वित्तीय संप्रभुता को प्रभावित करेगा।