फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All India Bar Association writes to Union Home minister Amit Shah seeking 360-degree probe BBC documentary

BBC Documentary: ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने शाह को लिखा पत्र, विवादित डॉक्यूमेंट्री की 360 डिग्री जांच की मांग

Sun, 22 Jan 2023 09:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 09:05 PM IST
सार

एआईबीए ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' में 'अंतरराष्ट्रीय साजिश कोण' की 360 डिग्री जांच की मांग की है।

विज्ञापन
All India Bar Association writes to Union Home minister Amit Shah seeking 360-degree probe BBC documentary
अमित शाह की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' में 'अंतर्राष्ट्रीय साजिश कोण' की 360 डिग्री जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री की पूर्व न्यायाधीशों, पूर्व नौकरशाहों और पूर्व सैनिकों के एक समूह ने आलोचना की। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को एक देशभक्त के खिलाफ प्रेरित आरोप पत्र करार दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि यह भारत में पिछले ब्रिटिश साम्राज्यवाद का मूलरूप है जो खुद को हिंदू-मुस्लिम तनाव को पुनर्जीवित करने के लिए न्यायाधीश और जूरी दोनों के रूप में स्थापित करता है। यह ब्रिटिश राज की 'फूट डालो और राज करो' की नीति की उपज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईबी ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा करने वाली पोस्ट की ब्लॉक 
बीबीसी की दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया : द मोदी क्वेश्चन' में दावा किया गया है कि इसमें 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कुछ पहलुओं की जांच की गई है, तब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। सूत्रों के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।    

'बीबीसी सीरीज ने केवल भ्रमपूर्ण, स्पष्ट रूप से एकतरफा रिपोर्टिंग'
13 पूर्व न्यायाधीशों, राजनयिकों सहित 133 पूर्व नौकरशाहों और 156 पूर्व सैनिकों के हस्ताक्षर वाला एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि यह डॉक्यूमेंट्री एक तटस्थ आलोचना या रचनात्मक स्वतंत्रता या सत्ता विरोधी दृष्टिकोण का उपयोग करने के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा, बीसीसी सीरीज न केवल भ्रमपूर्ण और स्पष्ट रूप से एकतरफा रिपोर्टिंग पर आधारित है, बल्कि यह एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत के अस्तित्व की 75 साल पुरानी इमारत के आधार पर सवाल उठाती है। 

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ इन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर
पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अनिल देव सिंह, पूर्व गृह सचिव एल. सी. गोयल, पूर्व विदेश सचिव शशांक, पूर्व रॉ प्रमुख संजीव त्रिपाठी और एनआईए के पूर्व निदेश योगेश चंद्र मोदी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed