फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All hotels, restaurants, pubs and bar will be open till 11pm: anil deshmukh

महाराष्ट्र में 31 दिसंबर को होटल, रेस्तरां, पब और बार 11 बजे रात तक खुले रहेंगे : देशमुख

Wed, 30 Dec 2020 03:26 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
All hotels, restaurants, pubs and bar will be open till 11pm: anil deshmukh
अनिल देशमुख - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य में होटल, रेस्तरां, पब और बार 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन (रात्रि कर्फ्यू के मद्देनजर रात में 11 बजे के बाद) दवा खरीदने और रिश्तेदारों, दोस्तों के घर जाने के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर महामारी संबंधी पाबंदियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है क्योंकि नववर्ष पर बड़ी संख्या में वहां लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन


देशमुख ने लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा, 'होटल, रेस्तरां, पब और बार कल (31 दिसंबर) रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। (11 बजे के बाद) दवा खरीदने या दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए घर से निकलने पर रोक नहीं होगी। सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया था। एक सवाल पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा 'राजनीतिक प्रतिशोध' के तहत अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है।

पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में ईडी ने हाल में शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन किया था। देशमुख ने कहा, 'भाजपा और (केंद्र) सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी के नोटिस मिल रहे हैं। यह गंभीर मामला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed