{"_id":"62018a753b0046049c6beea8","slug":"all-covid-restrictions-will-end-from-february-15-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 15 फरवरी से खत्म होंगे सभी कोविड प्रतिबंध, मॉल-सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: 15 फरवरी से खत्म होंगे सभी कोविड प्रतिबंध, मॉल-सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे
Tue, 08 Feb 2022 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:39 AM IST
सार
सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव और माजुल विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में 15 फरवरी से सभी कोविड संबंधित पाबंदियों को वापस ले लिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वसरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थिति में अब सुधार हो रहा है, इसे देखते हुए राज्य में 15 फरवरी से कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां हटा दी जाएंगी। इसके साथ ही मॉल व सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह रात में आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव और माजुल विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए। असम में रविवार को कोरोना के 256 नए मामले सामने आए हैं।