{"_id":"57ee2fbe4f1c1bdc76574b51","slug":"all-attempts-to-secure-release-of-indian-soldier-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सैनिक को पाक से लाने के लिए राजनाथ ने की मीटिंग, डोभाल भी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय सैनिक को पाक से लाने के लिए राजनाथ ने की मीटिंग, डोभाल भी रहे मौजूद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान सेना के कब्जे में आए भारतीय सैनिक को छुड़ाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राजनाथ सिंह ने इसके लिए आज (शुक्रवार) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 37 राष्ट्रीय राइफल के जवान, चंदू बाबूलाल चौहान गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गए और पाकिस्तानी सेना के कब्जे में आ गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने भारतीय सैनिक के पाकिस्तान में गिरफ्त में आने वाली सभी खबरों को संज्ञान में लिया है और भारतीय सैनिक की सकुशल रिहाई के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक की जल्द रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार से संपर्क साधेंगे। भारतीय सेना ने इस मामले में कल ही जानकारी देते हुए बताया था कि 37वीं राष्ट्रीय रायफल का एक जवान हथियार समेत गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गया था। भारतीय सेना ने यह भी बताया कि इस मामले में कल ही पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारतीय अधिकारियों ने हॉटलाइन पर इसकी सूचना दे दी गई थी।