फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alibaba shutdown UC Browser office in India, sacked 26 employees

अलीबाबा ने भारत में यूसी ब्राउजर के दफ्तर पर लगाया ताला, 26 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Thu, 16 Jul 2020 01:21 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Jul 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Alibaba shutdown UC Browser office in India, sacked 26 employees
अलीबाबा कंपनी - फोटो : iStock

केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप्स को बैन करने के फैसले के बाद अब चीन की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत में यूसी ब्राउजर और न्यूज के अपने ऑपरेशन को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने अपने अलीबाबा के वेतन-निधि (पे-रोल) पर काम करने वाले करीब 26 भारतीय कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। कंपनी ने सरकार द्वारा एप को बंद करने का हवाला देकर सभी को निकाला है। हालांकि कंपनी ने अपने इन कर्मचारियों  को मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन


अलीबाबा की तरफ से सभी कर्मचारियों को अपने मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस को बंद करने की जानकारी भी दी गई है। गौरतलब है कि अलीबाबा की यूसी ब्राउजर भारत में गूगल के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एप है, और जैक मा की अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स कंपनी में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 29 जून को केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा का हवाला देकर यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज़, वीमेट, वीचैट, टिकटॉक, शेयर इट समेत कुल 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया था।सरकार ने कहा था कि उसे कई स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग के बारे में बताया गया है। इन एप पर भारतीय नागरिकों की अहम जानकारियों को चुराने का भी आरोप है।


फिलहाल अलीबाबा के इस फैसले से कर्मचारी काफी परेशान हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं। उधर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत भारत सरकार ने जिन 59 एप्स को ब्लॉक किया था, उन्हें सरकार ने 70 से अधिक सवालों की एक विस्तृत सूची दी है, जिनका जवाब उन्हें तीन सप्ताह के भीतर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed