फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ALH Dhruv choppers to shower petals at Independence Day event

15 August: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेड इन इंडिया की दिखेगी झलक, एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा

Thu, 10 Aug 2023 09:58 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 09:58 PM IST
सार

15 अगस्त को होने जा रहे मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बात मेड इन इंडिया हेलिकॉप्टरों की झलक दिखेगी। लाल किले पर कार्यक्रम के दौरान पहली बार फूल बरसाने के लिए दो एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
ALH Dhruv choppers to shower petals at Independence Day event
ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अगस्त को होने जा रहे मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बात मेड इन इंडिया हेलिकॉप्टरों की झलक दिखेगी। लाल किले पर कार्यक्रम के दौरान पहली बार फूल बरसाने के लिए दो एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले लाल किले के पास मुख्य स्वतंत्रता दिवस सभा के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर फूल बरसाने की परंपरा 2021 में शुरू हुई थी जिसके लिए रूसी निर्मित एमआई-17 वी5 को शामिल किया गया था। रक्षा सूत्रों ने कहा कि इस साल, प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराने के बाद पुष्पवर्षा के लिए दो एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी लाल किले से लगातार दसवां भाषण देंगे। इसको लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह है कि प्रधानमंत्री लाल किले से क्या संदेश देंगे। बता दें संसद में गुरुवार को अविश्वास पर बोलते हुए पीएम मोदी एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों की सराहना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएएल द्वारा बनाए गए हेलीकॉप्टर रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाई की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। प्रधानमंत्री पुष्पवर्षा के बाद प्रतिभागियों के सम्मान में अपना भाषण देंगे, जिसमें 1800 विशेष अतिथि शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्वीट किया कि देश भर से विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 1,800 विशेष अतिथि राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed