{"_id":"5bef9e1fbdec2269bc7ff880","slug":"aleixo-reginaldo-claimed-that-bjp-legislator-asked-him-to-refrain-from-asking-too-many-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता का दावा- भाजपा विधायक ने मुझे ज्यादा सवाल करने से रोका था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता का दावा- भाजपा विधायक ने मुझे ज्यादा सवाल करने से रोका था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा कांग्रेस विधायक एलेक्सियो रेगिनाल्डो का दावा है कि भाजपा विधायक ने उनसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बहुत ज्यादा सवाल न करने के लिए कहा था क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीमार हैं। शुक्रवार को रेगिनाल्डो ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह से याद है भाजपा विधायक गिलेन टिक्लो ने मुझसे कहा था कि ज्यादा सवाल न पूछें क्योंकि मुख्यमंत्री की तबियत ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
पणजी में राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए रेगिनाल्डो ने कहा कि राज्य में मछली आयात पर लगे छह महीने के प्रतिबंध पर बेहतर नीति और प्रशासनिक निर्णय लिए जाने चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री परिकर पर इस पूरे मामले को लापरवाह तरीके से संभालने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बार फिर परिकर के इस्तीफे की बात को दोहराया है।
विज्ञापन
रेगिनाल्डो ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत दिनों से विधायी मुख्यालयों की आधिकारिक बैठकों में हिस्सा नहीं लिया है और इस वजह से राज्य की परेशानी से जुड़े मामलों में फैसले नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें पर्याप्त अवसर दिया है। यह सही समय है जब परिकर को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सत्ता में बने रहने और (सीएम) की स्थिति में रहने की सभी सीमाएं पार कर ली हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि मनोहर परिकर का अग्नाश्य कैंसर का इलाज चल रहा है। 31 अक्तूबर को उन्होंने अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। सरकारी अधिकारी और मंत्री इस मीटिंग में भाग लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले मंगलवार को परिकर ने अपने कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के साथ विशेष बैठक बुलाई थी। सीएम की खराब तबियत को लेकर गोवा में राजनीति गर्म है।
जानकारों का कहना है कि दिल्ली एम्स में इलाज कराने के बाद गोवा लौटे परिकर के आवास को छोटे से अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। उनके घर पर ही सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन जब से वह दिल्ली से लौटे थे, उनकी कोई भी तस्वीर या जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आई नहीं थी। कांग्रेस लगातार उनकी तस्वीर जारी करने की मांग कर रही थी।