फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akshay Tritiya 2019 pooja and date, know how to worship lakshmi and kuber

अक्षय तृतीया आज, जानें क्या है सोना खरीदने का शुभ महूर्त

Tue, 07 May 2019 09:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya 2019 pooja and date, know how to worship lakshmi and kuber
अक्षय तृतीया 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदू शास्त्र में वैशाख महीने को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। इस महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 7 मई यानि आज है। हिंदू पंचांग गणना के अनुसार 16 साल बाद अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहू अपने से उच्च राशि में होंगे। इसे बेहद शुभ माना गया है।

विज्ञापन


इस तिथि को जो शुभ शुभ काम किए जाते हैं उनके अक्षय फल मिलते हैं इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया पर नई चीजों की खरीदारी और सोने से बनी चीजें या आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन


इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से पूजा-पाठ करने से न सिर्फ भगवान विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी, बल्कि बुद्घि और विद्या का भी वरदान मिलता है। मान्यता है कि इस दिन कुबेर देवता ने देवी लक्ष्मी से धन की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की थी, जिससे प्रसन्न होकर देवी लक्ष्मी ने उन्हें धन और सुख-समृद्धि से संपन्न किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन स्नान, दान, जप, हवन आदि करने पर इनका फल अक्षय रूप में प्राप्त होता है। आखातीज के दिन ही हिंदुओं के पवित्र चारधाम तीर्थयात्रा के बद्रीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने की परंपरा है। इस शुभ तिथि पर दान करने का अत्यधिक महत्व है, ऐसे में अक्षय तृतीया पर अपनी नेक कमाई से कुछ अंश अवश्य दान करें।


तमाम तरह के दान में कन्यादान का अत्यधिक महत्व माना गया है। यही कारण है कि इस दिन अक्षय तृतीया के दिन होने वाले शुभ विवाह पर लोग विशेष रूप से कन्यादान करते हैं।
 

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5.40 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक 

सोना खरीदने का मुहूर्त: सुबह 6.26 बजे से लेकर रात 11.47 बजे तक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed