{"_id":"5b7df1e542c79246424d621f","slug":"akhilesh-said-lord-vishnu-s-magnificent-temple-will-be-built-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की बिसात पर अब अखिलेश ने बिछाई सियासी चौसर, लखनऊ में की गर्जना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंदिर की बिसात पर अब अखिलेश ने बिछाई सियासी चौसर, लखनऊ में की गर्जना
एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के ‘राम’ के जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भगवान विष्णु की शरण ली है। उन्होंने बुधवार को एलान किया कि यूपी की सत्ता में आने पर वह भगवान विष्णु के नाम पर एक शहर बसाएंगे, जिसमें कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोर वाट जैसा मंदिर भी होगा।
विज्ञापन
हाल में राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि राज्यसभा में अभी एनडीए का बहुमत नहीं है लेकिन कोई विकल्प नहीं होने और जरूरत पड़ी तो राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में बिल भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इटावा में लॉयन सफारी के नजदीक करीब 2000 एकड़ जमीन पर भगवान विष्णु के नाम पर शहर बसाएंगे। चंबल घाटी में काफी जमीन है। भगवान राम और भगवान कृष्ण विष्णु के ही अवतार हैं। विशेषज्ञों की एक टीम को कंबोडिया इसके अध्ययन के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी साजिशों में विश्वास करती है जबकि हम विकास में। वे लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेते हैं जबकि हम अपने विकास कार्यों पर। प्रदेश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और उसे सत्ता से बेदखल करने का मौका तलाश रही है। 2019 में अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा की हार होगी। उन्होंने अगले महीने कन्नौज से हक और सम्मान साइकिल यात्रा शुरू करने की घोषणा भी की।