फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh is first choice of Sheila when alliance with SP

सपा से गठजोड़ हुआ तो अखिलेश हैं शीला की पसंद

Thu, 05 Jan 2017 02:24 AM IST
एजेंसी नई दिल्ली/ लखनऊ
एजेंसी नई दिल्ली/ लखनऊ Updated Thu, 05 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh is first choice of Sheila when alliance with SP

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ करने पर कोई एतराज नहीं है। पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा नेता अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस ने ‘फासीवादी’ ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए सपा के साथ गठजोड़ का विकल्प खुला रखा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है क्योंकि अभी तक किसी दल से गठजोड़ या आपसी तालमेल नहीं बन पाया है लेकिन समान विचारधारा पार्टी के साथ गठजोड़ करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मुख्यमंत्री को चुनना पसंद करूंगी

 Akhilesh is first choice of Sheila when alliance with SP

उन्होंने कहा, ‘यदि समान विचारधारा वाली पार्टियां फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों को हराने का संकल्प लेती हैं तो कांग्रेस हाईकमान इस पर फैसला कर सकता है।’ उन्होंने चुनाव आयोग की चुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस इन राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। चार राज्यों में मतदाताओं की कृपा से हम सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त हैं।

गठबंधन की स्थिति में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर शीला दीक्षित ने कहा, ‘सपा के साथ गठबंधन की खबरें अभी अपुष्ट हैं। यदि ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर मैं उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री को चुनना पसंद करूंगी।’

दीक्षित ने बताया कि उन्होंने भी सुना है कि अखिलेश कह चुके हैं कि यदि कांग्रेस और उनकी पार्टी का गठजोड़ होता है तो अच्छा परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा, ‘यदि यह खबर सही है कि अखिलेश चुनाव मुहिम का नेतृत्व करने जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर मैं पीछे हट जाऊंगी। मैं खुद से ज्यादा उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बैठते देखना चाहूंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed