{"_id":"662751eeac046841b903244a","slug":"akbaruddin-owaisi-targets-pm-modi-over-family-of-many-statement-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIMIM: PM मोदी के संपत्ति बांटने वाले बयान पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी, कहा- हम घुसपैठिए नहीं, मुल्क के बाशिंदे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AIMIM: PM मोदी के संपत्ति बांटने वाले बयान पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी, कहा- हम घुसपैठिए नहीं, मुल्क के बाशिंदे
Tue, 23 Apr 2024 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:45 AM IST
सार
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी मुसलमान को बच्चा पैदा करने वाला कहते हैं। यह मुल्क हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हमें निकालने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी इंडिया शाइनिंग की बात करते हैं।'
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों को बांट देने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम इस मुल्क के घुसपैठिए नहीं, मुल्क के बाशिंदे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM leader Akbaruddin Owaisi addressed a public meeting and said, "Are we (Muslims) infiltrators and people with many children?... Do you know how many siblings Atal Bihari Vajpayee had... Muslims are the people having many children and Vajpayee… pic.twitter.com/2Aziq4QUrB
— ANI (@ANI) April 23, 2024
विज्ञापन
यह मुल्क हमारा था और हमारा रहेगा
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'वो (पीएम मोदी) मुसलमान को बच्चा पैदा करने वाला कहते हैं। यह मुल्क हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हमें निकालने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी इंडिया शाइनिंग की बात करते हैं।'
विज्ञापन
हम घुसपैठिए नहीं
उन्होंने आगे कहा, 'यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में सात बच्चे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के परिवार में भी सात बच्चे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार में छह बच्चे हैं। हम वे लोग हैं जिन्होंने इस देश को ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, जामा मस्जिद और चार मीनार दिए हैं। हमने इस देश को सजाया है। हम घुसपैठिए नहीं हैं। हम इस राष्ट्र के हैं। यह देश हमारा है और हमारा ही रहेगा।'
दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। पीएम मोदी ने ये बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर 'पहला हक' अल्पसंख्यक समुदाय का है।
यह कहा था पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ये अर्बन नक्सल वाली सोच मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। उनको बांटेंगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।
उन्होंने कहा था, 'पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे?.. जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे।'