फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar staking claim to NCP symbol: Sharad group says will reply to EC letter; Praful declines to comment

अजित ने NCP चुनाव चिन्ह पर ठोका दावा: शरद समूह ने कहा- EC के पत्र का देंगे जवाब; प्रफुल्ल ने नहीं की टिप्पणी

Thu, 27 Jul 2023 04:27 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो (Clyde Crasto) ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर अजीत पवार के गुट द्वारा पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा करने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है। क्रैस्टो ने कहा, हम पत्र के अनुसार जवाब देंगे।

विज्ञापन
Ajit Pawar staking claim to NCP symbol: Sharad group says will reply to EC letter; Praful declines to comment
अजित पवार और शरद पवार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के गुट द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करने पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी है, जिसका वे जवाब देंग।। हालांकि, अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अजित पवार के नेतृत्व में दो जुलाई को एनसीपी में विभाजन हुआ था और वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम के रूप में आठ अन्य एनसीपी विधायकों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए थे। सरकार में अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद जबकि आठ अन्य विधायकों को मंत्री पद प्रदान किया गया था। अब अजित पवार गुट ने पार्टी चुनाव चिन्ह पर दावा किया है। अजित पवार गुट ने चुनाव आयोग (ईसी) को सूचित किया है कि उन्हें 30 जून, 2023 को एक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी के विधायी और संगठनात्मक विंग के सदस्यों ने भारी बहुमत से हस्ताक्षर करके एनसीपी प्रमुख चुना था।
विज्ञापन


शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो (Clyde Crasto) ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर अजीत पवार के गुट द्वारा पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा करने पर उनकी (शरद पवार गुट की) प्रतिक्रिया मांगी है। क्रैस्टो ने कहा, हम पत्र के अनुसार जवाब देंगे। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं हमारी पार्टी के आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार को मना लेंगे: प्रफुल्ल पटेल
पटेल ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा, शरद पवार हमारे आदर्श बने रहेंगे और हम चाहते हैं कि वह हमारे द्वारा लिए गए राजनीतिक फैसले को स्वीकार करें। हम उन्हें मना लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव दिखावा था। पटेल ने कहा, यह विपक्ष की हताशा को दर्शाता है और वे भी जानते हैं कि लोकसभा में भाजपा के पास जो संख्या है, उसे देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) के लिए एक स्थिर विकल्प प्रदान करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, इस तरह की पहल 1977, 1989 और 1996 में भी विफल हो चुकी है, क्योंकि ये राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता की ओर ले जाती हैं। पटेल ने यह भी कहा कि एनसीपी और भाजपा के बीच दोस्ती मजबूत है।उन्होंने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को पूरा समर्थन देते हैं। एक चेहरे वाली स्थिर सरकार होना जरूरी है, जिस पर लोग भरोसा करें। यह समय की जरूरत है।

अजित पवार को भविष्य में सीएम बनने का मौका मिलेगा: प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा। ऐसी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पटेल ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि (सीएम का) पद खाली नहीं है, तो इस बारे में बात क्यों करें। उन्होंने कहा, अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं। वह कई वर्षों से हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। जो काम करते हैं उन्हें आज, कल या परसों मौका मिलता है। कई लोगों को मौका मिला है। अजित दादा को भी आज नहीं तो कल या भविष्य में कभी भी मौका मिलेगा। हम उस दिशा में काम करेंगे।


कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने हाल ही में दावा किया था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार को 10 अगस्त को एकनाथ शिंदे की जगह राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को चव्हाण के दावे को खारिज करते हुए कहा कि शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कोई बदलाव नहीं होगा।

शिंदे ने कहा था कि अजित पवार के सरकार में आने से उन्हें कोई खतरा नहीं है। केंद्र में मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार पर कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed