फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar shows strength and road Show in Baramati after split in NCP

NCP: एनसीपी में फूट के बाद अजित पवार का बारामती में शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के साथ जाने को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 27 Aug 2023 04:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 04:53 AM IST
सार

एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में शामिल होने का सिर्फ एक कारण था और वह है विकास। पवार ने देश में विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

विज्ञापन
Ajit Pawar shows strength and road Show in Baramati after split in NCP
अजित पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एनसीपी में जारी खीचतान के बीच अजित पवार ने बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया। चाचा शरद पवार से नाता तोड़ने के बाद पहली बार वह बारामती पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें, बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। डिप्टी सीएम अजित ने बारामती में एक रोड शो किया, जिसमें भारी मात्रा में उनके समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पवार ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने जिंदगी में ऐसा स्वागत कभी नहीं देखा था।

विज्ञापन


पवार- किसी का अपमान करने की मंशा नहीं
एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में शामिल होने का सिर्फ एक कारण था और वह है विकास। पवार ने देश में विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपका विश्वास नहीं तोड़ूंगा। किसी का अपमान करने की मेरी मंशा नहीं रही। देश में पीएम मोदी के अलावा कोई और नेता नहीं है, जो कड़ी मेहनत कर रहा हो। भारत की जनता ने नेहरू जी को उनके नेतृत्व के लिए स्वीकार किया। इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को लोग उनके गुणों के कारण पसंद करते थे। मनमोहन सिंह कम बोला करते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी की सराहना
अजित पवार ने कहा कि मैंने पहले पीएम मोदी की आलोचना की थी लेकिन बाद में देश में उनके द्वारा की गई विकास परियोजनाएं देखीं, विभिन्न मोर्चों पर भारत का विकास देखा, इसलिए मैं अब पीएम मोदी की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद से न्याय करूंगा और आप लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ूंगा। पवार ने कहा कि फिलहाल हम बारामती की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी की ओर से कई योजनाएं आ रही हैं, जो राज्य के लिए कारगर साबित होंगी। वर्तमान में राज्य की सड़कों-ओवरब्रिजों और उद्यानों को विकसित और सुदृढ़ किया जा रहा है। मैं बारामती को स्वच्छ और सुंदर राज्य बनाना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed