फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar says Baramati must get MLA other than me so that people can compare my work

Politics: बारामती से चुनाव न लड़ने के अजित पवार ने दिए संकेत; बोले- मेरे अलावा किसी को विधायक बनाएं

Sun, 08 Sep 2024 09:26 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2024 09:26 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार 1991 से बारामती के विधायक हैं। इतना ही नहीं, 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के गोपीचंद पडलकर पर 1.65 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Ajit Pawar says Baramati must get MLA other than me so that people can compare my work
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में इस साल के अंत क विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राकांपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती से चुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। रविवार को बतौर विधायक अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने  बात की। रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। आगे बोलते हुए अजित ने कहा कि उन्होंने कभी भी बेबुनियाद और असंगत बयान देने वालों का समर्थन नहीं किया है। वे हमेशा ऐसी टिप्पणियों के विरोध में रहे हैं।  

विज्ञापन

 

मेरे अलावा किसी को विधायक बनाएं बारामती वाले- अजित

बारामती से विधायक और महाराष्ट्र के डिप्टी पीएम रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बारामती में हर वर्ग का और सर्वांगीण विकास किया है। इतना ही नहीं, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा धनराशि बारामती के लिए आवंटित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि अब मेरी उम्र 65 साल हो गई है और मैं अब संतुष्ट हूं। आगे उन्होंने बारामती से चुनाव न लड़ने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि बारामती वालों को एक बार मेरे अलावा कोई और विधायक  मिलना चाहिए, ताकि वे एक विधायक के रूप में वे मेरे और नए विधायक के बीच तुलना कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

कल की थी गलती स्वीकार

इससे पहले, शनिवार को राकांपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि समाज परिवारों में दरार को पसंद नहीं करता और उन्होंने पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली है। अजित ने कहा था कि उन्होंने अपनी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतारकर गलती की है और कहा कि राजनीति को घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनका ये बयान हाल के लोकसभा चुनावों में उनकी पत्नी सुनेत्रा और चचेरी बहन सुप्रिया सुले के बीच हुए चुनावी मुकाबले से जुड़ा हुआ था।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार 1991 से बारामती के विधायक हैं। इतना ही नहीं, 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के गोपीचंद पडलकर पर 1.65 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और उसने बारामती समेत चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना किया। इसके विपरीत, शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने 10 में से 8 सीटें जीतीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed