{"_id":"644c20789041e7d4b10fcaf7","slug":"ajit-pawar-said-on-mallikarjun-kharge-jibe-that-making-such-remarks-about-pm-does-not-feel-right-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: खरगे के बयान पर अजित पवार ने जताई नाराजगी, बोले- पीएम पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: खरगे के बयान पर अजित पवार ने जताई नाराजगी, बोले- पीएम पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत
Sat, 29 Apr 2023 01:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:07 AM IST
सार
टिप्पणी विवाद के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी थे... देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देना सही नहीं लगता।
विज्ञापन
अजीत पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने गुरुवार को पीएम मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से की थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए नहीं बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए थी।
विज्ञापन
टिप्पणी विवाद के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी थे... देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देना सही नहीं लगता। पवार ने याद किया कि कैसे महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने आलोचनाओं को परिपक्वता के साथ संभाला।
विज्ञापन
एनसीपी कभी नहीं छोड़ेंगे
अजित पवार की राजनीतिक योजनाओं के बारे में पिछले दो हफ्तों से महाराष्ट्र में अटकलबाजी चल रही थी क्योंकि वे भाजपा के प्रति नरम होते दिखाई दे रहे थे। हालांकि, अजित पवार ने जोर देकर कहा कि वह एनसीपी कभी नहीं छोड़ेंगे।
भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ आरोपों की जांच होनी चाहिए
इन दिनों देश के पहलवान दिल्ली जंतर-मंतर धरना भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए।
अजित पवार ने कहा कि मैंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पी टी उषा का बयान सुना है.. मेरी राय में, कुश्ती हो या कोई अन्य खेल, पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए और सबकुछ क्रिस्टल क्लियर होना चाहिए।
राज्यसभा सदस्य उषा ने विरोध की निंदा करते हुए कहा कि पहलवानों में अपनी मांग के समर्थन में सड़क पर उतरने में अनुशासन की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कार्रवाई ने भारत की छवि को धूमिल किया है।