फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar said Made a mistake by fielding my wife against my sister in LS polls

Ajit Pawar: अजित पवार का बड़ा कबूलनामा, पत्नी को बहन के सामने लोकसभा चुनाव में उतारना थी बड़ी गलती

Tue, 13 Aug 2024 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 13 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में सुनेत्रा पवार ने एनसीपीएसपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस पर अब अजित पवार ने अपने विचार रखे हैं। 

विज्ञापन
Ajit Pawar said Made a mistake by fielding my wife against my sister in LS polls
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक बड़ी बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हालिया लोकसभा चुनाव में अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में उतारकर गलती की। राज्यव्यापी 'जन सम्मान यात्रा' पर निकले पवार ने मराठी समाचार चैनल से कहा, 'किसी को भी राजनीति को घर में नहीं आने देना चाहिए।'

विज्ञापन

 
वित्तीय सहायता प्रदान करना उद्देश्य
राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री पवार सरकार की 'मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना' का प्रचार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन

 
यह है सियासी विवाद
गौरतलब है, इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में सुनेत्रा पवार ने एनसीपीएसपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुनेत्रा पवार बाद में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। पिछले साल जुलाई में, अजित पवार और कई अन्य विधायक शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। इससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन हो गया। चुनाव आयोग ने बाद में अजित के नेतृत्व वाले समूह को असली एनसीपी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं: अजित
अब अजित पवार ने कहा, 'मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं। राजनीति को घरों में घुसने नहीं देना चाहिए। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन संसदीय बोर्ड (एनसीपी) ने एक निर्णय किया। अब मुझे लगता है कि यह गलत था।'

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले हफ्ते रक्षा बंधन पर अपनी बहन से मिलेंगे, एनसीपी नेता ने कहा कि फिलहाल वह दौरे पर हैं। अगर उस दिन वह और उनकी बहनें एक ही स्थान पर होंगे तो वह उनसे जरूर मिलेंगे।

शरद पवार परिवार के मुखिया 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास और कल्याण योजनाओं पर बोलने का फैसला किया है और खुद की आलोचना का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता और उनके परिवार के मुखिया हैं और वह बाद में की गई किसी भी आलोचना का जवाब नहीं देंगे।


सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना द्वारा शरद पवार को निशाना बनाए जाने के बारे में एनसीपी नेता ने कहा कि महायुति के सहयोगी दलों को भी समझना चाहिए कि वे क्या बोलते हैं। उन्होंने कहा, 'जब हम साथ बैठते हैं तो मैं अपनी राय देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed