फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar's 'last election' jibe: 'praying for death' alleges Sharad Pawar group

Maharashtra: अजित पवार ने राकांपा संस्थापक की उम्र पर कसा तंज, शरद पवार गुट ने किया पलटवार

Sun, 04 Feb 2024 05:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Feb 2024 05:31 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राकांपा संस्थापक की उम्र को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कुछ लोग कब रुकने वाले हैं। यह एक भावुक अपील होगी कि यह उनका (शरद पवार) आखिरी चुनाव होगा।

विज्ञापन
Ajit Pawar's 'last election' jibe: 'praying for death' alleges Sharad Pawar group
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार की उम्र को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने उनकी उम्र का जिक्र किया और अपने समर्थकों से कहा कि वे उनकी बात को उसी तरह सुनें, जैसे वे पहले किसी वरिष्ठ की बात सुनते थे। वहीं, शरद पवार गुट ने भी पलटवार किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को अमानवीय करार दिया और उन पर पार्टी के संस्थापक के लिए मौत की दुआ करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Trending Videos

अजित पवार पिछले साल जुलाई में शरद पवार की राकांपा से अलग हो गए थे। वह और उनके आठ विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। तब से वह लगातार अपनी बगावत को सही ठहराते रहे हैं और शरद पवार की उम्र की ओर इशारा करते हुए कहते रहे हैं कि बुजुर्गों को अगली पीढ़ी के लिए रास्ता देना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने क्या बयान दिया
उन्होंने शरद पवार (83 वर्षीय) का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कुछ लोग कब रुकने वाले हैं। यह एक भावुक अपील होगी कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पता नहीं आखिरी चुनाव कौन सा होगा।" वह पुणे जिले के बारामती में एक सभा में बोल रहे थे। 
 

विज्ञापन

शरद पवार गुट ने किया पलटवार
वहीं, शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने सारी हदें पार कर दीं हैं। उन्होंने कहा, "अजित पवार को अपने अमानवीय बयान पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कथित तौर पर शरद पवार की मौत के लिए दुआ की है। महाराष्ट्र को पता है कि अजित पवार किस तरह के व्यक्ति हैं।" आव्हाड ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए शरद पवार का योगदान हमेशा बना रहेगा। शरद पवार 1960 के दशक से ऐसे नेता हैं, जिन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वह अभी राज्यसभा सदस्य हैं।

अजित ने आम चुनाव की योजना पर कही ये बात
उप मुख्यमंत्री ने सभा में अपने गुट की आगामी लोकसभा चुनाव की योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "आपने इतने वर्षों तक एक वरिष्ठ (शरद पवार) की बात सुनी। अब मेरी बात सुनिए और  उन लोकसभा उम्मीदवार को वोट दीजिए, जिन्हें मैं मैदान में उतारने जा रहा हूं। (जब आप वोट देंगे) तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कह सकूंगा कि लोगों ने मेरे उम्मीदवार को वोट दिया है। यह मत भूलिए कि जब आप मुसीबत में थे, तो कौन मदद के लिए आया था।" बारामती विधायक ने सभा में यह भी कहा कि अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आलोचना भी स्वीकार करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed