फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar may replace Eknath Shinde as Maharashtra CM, claims opposition leader Wadettiwar

Maharashtra Politics: 'शिंदे की जगह महाराष्ट्र के CM बन सकते हैं अजित पवार', विपक्षी नेता वडेट्टीवार का दावा

Mon, 14 Aug 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे की जगह मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
Ajit Pawar may replace Eknath Shinde as Maharashtra CM, claims opposition leader Wadettiwar
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एकनाथ शिंदे की जगह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गढ़चिरौली शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 'स्वास्थ्य आधार' पर उनकी जगह लेने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिंद के संभावित प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) की अटकलों के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार और अजित पवार (राकांपा के बागी विधायकों का नेतृत्व करने वाले) के बीच हाल ही में पुणे में मुलाकात हुई थी। सतारा में शिंदे के पैतृक गांव में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा उस समय तेज हो गई थी जब उनके समर्थक और विधायक संजय शिरसाट ने हाल ही में दावा किया कि मुख्यमंत्री बीमार पड़ गए हैं, क्योंकि वह चौबीस घंटे काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वडेट्टीवार ने कहा, 'एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने और उनकी जगह नया मुख्यमंत्री बनाने की चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी सामने आ रही है।' महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा है कि शिंदे की तबीयत ठीक नहीं है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे डर है कि उन्हें (शिंदे को) दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और चिकित्सा आधार पर उन्हें बदला जा सकता है। महाराष्ट्र के लोग पूछ रहे हैं कि क्या शिंदे को चिकित्सा आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।' 

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में शिंदे की बीमारी के बारे में विधायक शिरसाट के दावे का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि शिंदे चौबीस घंटे काम करते हैं, लेकिन यह राज्य में कहीं भी दिखता नहीं है। अगर उन्होंने अपना पद खोने के डर से अपनी नींद उड़ा दी है, तो यह नहीं कहा जा सकता है कि वह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।  

सामना में कहा गया है कि अगर शिरसाट का दावा सही है तो शिंदे को आईसीयू में भर्ती कराया जाना चाहिए और उन्हें देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार से मिलने से दूर रखा जाना चाहिए। शिंदे को मुंबई या ठाणे के किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।  दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पिछले महीने दावा किया था कि शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इस दावे को भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया था। फडणवीस ने कहा था कि अजित पवार इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और यह बात उन्हें दो जुलाई से पहले हुई बैठकों के दौरान बताई गई थी, जब वह राकांपा के आठ विधायकों के साथ राज्य सरकार में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed