फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar appointed as Legislative Party leader of NCP

महाराष्ट्र: अजित पवार चुने गए एनसीपी विधायक दल के नेता

Wed, 30 Oct 2019 06:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 30 Oct 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ajit Pawar appointed as Legislative Party leader of NCP
ajit pawar - फोटो : social media

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि विधानसभा चुनाव जीतकर आए विधायकों ने अजीत पवार को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। 

विज्ञापन

 


विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधायकों का धन्यवाद करते हुए पवार ने आश्वासन दिया कि वह बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर आक्रामक रहेंगे। बैठक के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे भी मौजूद रहे जिन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे को परली विधान सभा सीट से हराकर भाजपा को करारा झटका दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 24 अक्तूबर को आए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। भाजपा 105 सीटों के साथ पहले और शिव सेना 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अजीत पवार ने महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें 83.24 प्रतिशत मत पाकर उन्होंने जीत हासिल की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed