फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar absent from Sharad Pawar's Diwali Padwa get-together in hometown Baramati

Maharashtra: शरद के दिवाली पड़वा मिलन समारोह में शामिल नहीं हुए अजित, सुप्रिया बोलीं- डेंगू से पीड़ित हैं दादा

Tue, 14 Nov 2023 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

Maharashtra: पवार परिवार हर साल पुणे जिले के बारामती शहर में स्थित अपने आवास गोविंदबाग में दिवाली पड़वा मनाता है। राकांपा कार्यकर्ताओं और नेताओं सहित राज्य भर से हजारों लोग शरद पवार को बधाई देने के लिए बारामती जाते हैं।

विज्ञापन
Ajit Pawar absent from Sharad Pawar's Diwali Padwa get-together in hometown Baramati
दिवाली पड़वा मिलन समारोह में शरद पवार, सुप्रिया सुले। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को दिवाली पड़वा के मौके पर अपने गृहनगर बारामती में एक वार्षिक कार्यक्रम में अपने शुभचिंतकों से मुलाकात की। हालांकि, इसमें उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन

पवार परिवार हर साल पुणे जिले के बारामती शहर में स्थित अपने आवास गोविंदबाग में दिवाली पड़वा मनाता है। राकांपा कार्यकर्ताओं और नेताओं सहित राज्य भर से हजारों लोग शरद पवार को बधाई देने के लिए बारामती जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भी शरद पवार (82 वर्षीय) को बधाई देने के लिए उनके आवास पर भारी भीड़ जमा हुई थी। इस कार्यक्रम में उनकी बेटी और राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने चाचा से मिलेंगे, सुले ने संवाददाताओं से कहा, 'अजित दादा डेंगू से पीड़ित हैं और पिछले 21 दिनों से डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार अपनी युवा संघर्ष यात्रा के लिए बीड में थे। गौरतलब है कि अजित पवार ने शुक्रवार को यहां शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। सुले ने तब कहा कि बैठक राजनीतिक नहीं थी।
 

उन्होंने कहा, 'हमारी राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं, लेकिन हम अपने व्यक्तिगत संबंधों को बनाए रखते हैं। पेशेवर और निजी जीवन में अंतर होता है।' जुलाई में अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह के महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद चाचा और भतीजे के बीच इस तरह की यह दूसरी बैठक थी।
 

अजित पवार गुट से ताल्लुक रखने वाले राकांपा नेता अंकुश काकड़े ने शुक्रवार को कहा कि डॉक्टरों ने उपमुख्यमंत्री को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है और संक्रमण से बचने के लिए उन्हें बड़ी सभाओं से दूर रहने को कहा है। बाद में शुक्रवार को अजित पवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 
 

अजित पवार ने शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी पर दावा करने के लिए चुनाव आयोग को 20,000 से अधिक फर्जी हलफनामे सौंपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed